Voluntary blood donation camp : स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित

0
333
65 units of blood collected in voluntary blood donation camp
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन करते मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव।
  • गुरु तेग बहादुर के 350वें वार्षिक शहीदी दिवस पर बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, श्रीराम शाखा व रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी सिटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

Rewari News(आज समाज नेटवर्क) रेवाड़ी। गुरु तेग बहादुर के 350वें वार्षिक शहीदी दिवस के अवसर पर आशियाना वृद्धाश्रम में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका संचालन बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट, श्री राम शाखा (भारत विकास परिषद, रेवाड़ी) तथा रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक वंदन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज हम सभी उनके बलिदान को याद करते हुए रक्तदान के माध्यम से जीवनदान का संकल्प ले रहे हैं। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे शहर के लोग, विशेषकर युवा वर्ग, इस पुनीत कार्य में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ।

किसी का जीवन बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है

सिख समाज के प्रतिनिधि सरदार कृपाल सिंह ने गुरु तेग बहादुर के सर्वोत्तम बलिदान के बारे में सभी आगंतुकों को अवगत कराया। बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी का जीवन बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। भारत विकास परिषद श्री राम शाखा के अध्यक्ष सीए जतिन सैनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में रक्तदान को एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करना है। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी सिटी के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान क्लब के निरंतर सेवा प्रयासों का हिस्सा है। शिविर के संचालन में एसजेएमसी ब्लड बैंक के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने विशेष भूमिका निभाई।आयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, डॉक्टरों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया गया।

 

यह भी पढ़े:- Charkhi Dadri News : साइबर सेल ने चोरी और गुम हुए 15 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाया

  • TAGS
  • [post_tags]