Punjab News: बठिंडा में पूर्व सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर धड़ से किया अलग

0
59

Punjab News: पंजाब के बठिंडा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जस्सी पो वाली गांव में रविवार शाम एक शराब के ठेके के सामने फूस मंडी गांव के पूर्व सरपंच जगतार सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वीभत्स घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मौके पर हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, मृत पूर्व सरपंच जगतार सिंह रविवार शाम को जस्सी पो वाली गांव स्थित एक शराब के ठेके पर शराब खरीदने पहुंचे थे। जब वह ठेके पर खरीदारी में व्यस्त थे, तभी पीछे से एक हमलावर वहां पहुंचा। आरोपी ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के पूर्व सरपंच की गर्दन पर पीछे से कुल्हाड़ी से लगातार दो जोरदार वार किए। हमला इतना भयानक था कि वार से उनका धड़ अलग हो गया और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घात लगाकर किया हमला

मृतक के भतीजे हैप्पी सिंह ने मीडिया को बताया कि उनके चाचा किसी काम से या शराब खरीदने के लिए ठेके पर आए हुए थे, तभी घात लगाकर किए गए इस हमले में उनकी जान चली गई। चश्मदीदों के हवाले से यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक बार वहां से चला गया था, लेकिन वह कुछ देर बाद वापस आया। उसने तसल्ली की कि पूर्व सरपंच की मौत हो चुकी है या नहीं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय देहाती पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]