Punjab News: LPU में हिंसा, प्रदर्शन की सीबीआई जांच की मांग, कोर्ट में याचिका दाखिल

0
81

Punjab News: पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल में हुई हिंसा की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मंगलवार को जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर यह मांग की गई। यह याचिका LPU के एक छात्र ने दाखिल की है। याचिका पर बुधवार को चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होने की संभावना है।

अपुष्ट खबरों के बाद प्रदर्शन

LPU परिसर में रविवार को बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन के बाद यह याचिका दाखिल की गई है। सोशल मीडिया और मौखिक रूप से फैली अपुष्ट खबरों में दावा किया गया था कि छात्रावास के अंदर एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है।

प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप

बाद में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। पथराव और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अलावा जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को भी बाधित किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

यूनिवर्सिटी ने बताया अफवाह

विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय पुलिस के अनुसार, उनकी जांच और CCTV फुटेज की समीक्षा में यौन उत्पीड़न के आरोप की पुष्टि करने वाला कोई साक्ष्य नहीं मिला है। दोनों ने इन खबरों को मनगढ़ंत बताया है।

  • TAGS
  • [post_tags]