Delhi Crime News : 20 रुपए के झगड़े में गई दो की जान

0
250
Delhi Crime News : 20 रुपए के झगड़े में गई दो की जान
Delhi Crime News : 20 रुपए के झगड़े में गई दो की जान

पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में केवल 20 रुपए के लिए हुए झगड़े में दो लोगों की जान चली गई। मृतक पति-पत्नी थे। जब इस मामले की जानकारी आस पड़ोस में फैली तो हर कोई सन्न रह गया। लोग हैरान थे कि मात्र 20 रुपए के लिए हुए झगड़े में एक नहीं बल्कि दो लोगों की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार एरिया का है। मृतको की पहचान महेंद्र कौर (45) और इसके पति कुलवंत सिंह उर्फ संजय उर्फ बंटी (48) के रूप में हुई है।

यह है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र कौर अपने परिवार के साथ कस्तूरबा नगर, विवेक विहार में रहती थीं। इनके परिवार में पति कुलवंत सिंह के अलावा दो बेटे व एक बेटी हैं। कुलवंत सिंह आॅटो चालक था। दोपहर करीब ढाई बजे घर पर बड़ा बेटा शिवचरन के अलावा महेंद्र कौर व कुलवंत सिंह मौजूद थे। इस बीच 20 रुपये मांगने को लेकर कुलवंत का पत्नी से झगड़ा हो गया। मकान की छत पर कुलंवत ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में वह मौके से फरार हो गया। बेटा शिवचरन घर पहुंचा तो उसने मां को मरा पाया।

इस तरह मिली पुलिस को सूचना

शिवचरन ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। बाद में वह पड़ोसियों के साथ शव को ग्राउंड फ्लोर पर ले आया और उसने चारपाई पर शव रखकर पड़ोसियों को भी मां के आत्महत्या करने के बारे में बताया। किसी पड़ोसी ने राजस्थान के डुंगरपुर में रहने वाले कुलवंत के छोटे भाई सत्वंत सिंह को खबर दे दी। डुंगरपुर में रहने वाले कुलवंत के भाई सतवंत ने दोपहर करीब 3.00 बजे पीसीआर कॉल कर पुलिस को खबर दी कि उसकी भाभी की छत पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई है और उनके गले पर चोट के निशान है। घर से उनका भाई कुलवंत सिंह भी गायब है। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इस तरह कुलवंत ने दी अपनी जान

महेंद्र कौर की लाश मिलने के बाद पुलिस ने कुलवंत की तलाश शुरू की। जांच में कुछ लोगों ने बताया वह पास में मौजूद रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ है। पड़ोसी व पुलिस की टीम रेलवे ट्रैक की ओर गए। पुलिस व लोगों को देखकर कुलवंत ने भागना शुरू कर दिया। इस बीच सामने की ओर से रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ रही थी। भीड़ व पुलिस कुलवंत के पास तक पहुंच पाती इससे पहले ही कुलवंत ट्रेन के आगे कूद गया। गंभीर हालत में पुलिस उसे फौरन जीटीबी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : Delhi Pollution : लोगों की लापरवाही के सामने सरकार बेबस

  • TAGS
  • [post_tags]