Delhi CM News : हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा : रेखा गुप्ता

0
210
Delhi CM News : हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा : रेखा गुप्ता
Delhi CM News : हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा : रेखा गुप्ता

दिल्ली सीएम ने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा की जीत का जश्न झालपुरी और रसगुल्ला खाकर मनाया

Delhi CM News (आज समाज), नई दिल्ली : सोमवार को देश के पांच राज्यों में आए विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का जश्न पूरे देश में मनाया गया। यह जश्न असम और बंगाल से शुरू हुआ और दिल्ली तक इसकी गंूज सुनाई दी। भाजपा की इस जीत का जश्न दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मनाया। उन्होंने अपने कार्यालय में झालमुरी और रसगुल्ला खाकर इस जीत का उत्सव मनाया।

मुख्यमंत्री गुप्ता के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी दिल्ली सचिवालय में मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान झालमुरी को लोकप्रिय बनाया था। मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक्स पर एक बधाई संदेश भी साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा है। असम में हैट्रिक जीत के साथ बंगाल में भी भाजपा सरकार बनी है। उन्होंने इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी।

रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में किया था चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे झालमुरी और रसगुल्ला के साथ जीत का जश्न मना रही हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री गुप्ता ने बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारकों के साथ मिलकर मतदाताओं को लुभाया था। उन्होंने 294 सीटों के लिए हुए दो चरणों के चुनाव में उत्साहपूर्वक प्रचार किया। मुख्यमंत्री गुप्ता ने खड़गपुर और दुगार्पुर सहित कई क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार के आतंक आधारित शासन पर प्रकाश डाला। दुगार्पुर में उन्होंने एक चाय की दुकान पर जाकर महिला मालिक से बातचीत की।

टीएमसी पर साधा था निशाना

कोलकाता में उनके सड़क शो के दौरान कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट बंद करने वाले टीएमसी कार्यकतार्ओं पर भी उन्होंने निशाना साधा। यह घटना उनके कार्यक्रम को बाधित करने के प्रयास में हुई थी। अपने एक चुनावी भाषण में उन्होंने कहा था कि बंगाल का हर निवासी बदलाव के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि लोगों ने 15 साल की डर और धमकी वाली राजनीति को सहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लोग बंगाल में कमल के निशान वाली सरकार लाने को तैयार हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल कई वर्षों से कठिन स्थिति में है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई और डर के माहौल का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]