Punjab Breaking News : भाजपा, पंजाब में सरकार बनाने के सपने छोड़ दे : मान

0
246
Punjab Breaking News : भाजपा, पंजाब में सरकार बनाने के सपने छोड़ दे : मान
Punjab Breaking News : भाजपा, पंजाब में सरकार बनाने के सपने छोड़ दे : मान

कहा, भाजपा के हाथ 700 से ज्यादा किसानों के खून से रंगे

Punjab Breaking News (आज समाज), एसएएस नगर (मोहाली) : पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने पंजाब और पंजाब के किसान के साथ हमेशा भेदभाव किया है। इसके साथ ही मान ने कहा कि भाजपा चाहे पूरे देश में अपनी सरकार बना ले लेकिन वह पंजाब में सरकार बनाने का सपना देखना छोड़ दे। मान ने राज्य के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार करने के लिए भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भगवा पार्टी देश के किसी भी राज्य से जीत सकती है, लेकिन वह महान गुरुओं, संतों, पीरों-पैगंबरों और शहीदों की धरती पंजाब से जीतने का सपना भी नहीं देख सकती।

पंजाब के लोग भाजपा के चरित्र से वाकिफ

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा के संदिग्ध चरित्र से अच्छी तरह परिचित हैं और वे इसे अच्छा सबक सिखाएंगे। पंजाबी कभी नहीं भूलेंगे कि कृषि कानूनों के विरोध के दौरान राज्य के अन्नदाताओं के साथ कैसा अपमानजनक व्यवहार किया गया था और भाजपा के हाथ इस आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 से अधिक किसानों के खून से रंगे हुए हैं।

पंजाब के साथ हमेशा अन्यायपूर्ण व्यवहार किया

पंजाब में भाजपा के रिकॉर्ड को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही भाजपा कुछ राज्यों में अपनी चुनावी कार्यगुजारी से खुश हो, लेकिन पंजाब के मामले में भाजपा ने हमेशा पंजाब के साथ अन्याय और सौतेला व्यवहार किया है। वह पंजाब को पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, भाखड़ा डैम और हर जायज हक से वंचित करना चाहती है। यहां तक कि भगवा पार्टी ने पंजाब के विकास में बाधा डालने के लिए राज्य को मिलने वाली ग्रांट के जायज हिस्से को अभी तक रोक रखा है।

भाजपा को पंजाब की जनता सबक सिखाएगी

राज्य में भाजपा के आने की संभावनाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हवाई किले बना रही भाजपा नेतृत्व को यह भूल जाना चाहिए कि वह कभी भी पंजाब में सत्ता में नहीं आ सकेगी, क्योंकि राज्य और इसके लोगों के खिलाफ इस पार्टी के पाप कभी माफ नहीं किए जा सकते।ह्व उन्होंने कहा कि भाजपा किस मुंह से पंजाब में आएगी जब उसके नेता हमेशा से ही राज्य और इसके लोगों के मुद्दों को उठाने में नाकाम रहे हैं। पंजाब के बहादुर और समझदार लोग इन कुकर्मों को कभी नहीं भूलेंगे और इन्हें उचित सबक सिखाएंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]