Delhi Breaking News : दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत

0
247
Delhi Breaking News : दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत
Delhi Breaking News : दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत

21 घायल, बस में सवार थे कुल 30 यात्री

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक डबल डेकर बस अंनियंत्रित होकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में 30 यात्री सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हासदे में घायल हुए 23 यात्रियों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनमें से 12 को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। 10 घायलों को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जयपुर से दिल्ली आ रही थी बस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आ रही थी। जिस समय बस करोल बाग एरिया में झंडेवालान मंदिर के पास पहुंची तो यह दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। इस हादसे में मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम धामपुर जिला बिजनौर (यूपी) के निवासी थे।

दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 23 यात्री घायल हुए, दो घायलों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के समय इस बस में 30 यात्री सवार थे।

दमकल विभाग और पुलिस को 1.10 बजे मिली सूचना

जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में सुबह 1.10 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर दुश्मन देशों के जहाजों को गुजरने से नहीं रोकेंगे : ईरान

  • TAGS
  • [post_tags]