No job security policy for temporary employees : नगर निगम व प्रशासन कच्चे कर्मचारियों की नौकरी की नहीं कोई सुरक्षा नीति ।

0
1388
The municipal corporation and administration have no job security policy for temporary employees.
  • मस्जिद ग्राउंड में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा द्वारा रोष प्रदर्शन रैली का हुआ आयोजन ।

Chandigarh News(आज समाज नेटवर्क) चंडीगढ़ । संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की यूटी एवं एमसी कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में मस्जिद ग्राउंड में एक विशाल रोष प्रदर्शन रैली का आयोजन हुआ ।

रोष प्रदर्शन रैली में रैगुलर, कांट्रैक्ट व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की प्रमुख मांगे जैसे बारहमासी कार्यों में डेली वेज, कांट्रैक्ट व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन, सीटीयू से निकाले गए आऊटसोर्सिंग कर्मचारी बहाल करने,न‌ए श्रम कानून रद्द करने,युक्तिकरण की आड़ में कच्चे कर्मचारियों की छंटनी बंद करने,मिड डे मील कर्मचारियों को डीसी रेट देने,सीटीयू व बिजली विभाग में लगे एस्मा हटाने, क्रैच कर्मचारियों को दिए गए टर्मिनेशन व रिटायरमेंट आडर रद्द करने, सीटीयू कर्मचारी यूनियन के लीडरों पर दर्ज की गई एफ आई आर रद्द करने, बिजली विभाग से स्थानांतरित सरकारी कर्मचारियों को दूसरे सरकारी दफ्तरों में एडजस्ट करने, पूर्णतः केंद्रीय नियम लागू कर प्रमोशन की पोस्टें यूटी कर्मचारियों को देने, सातवां वेतनमान लागू करने व भत्तों समेत एरियर का भुगतान करने, ईएस‌आई व बोनस की लिमिट 50000 तक बढ़ाने,सीजीएच‌एस मैडिकल सुविधा देने, मृतकों के आश्रितों को सीलींग हटा नौकरी देने इत्यादि मांगें शामिल रहीं ।

इस रैली में चंडीगढ़ के प्रमुख कर्मचारी संगठनों व फैडरशनों ने भाग लिया 

कर्मचारी संगठनों के प्रमुख लीडरों ने वर्षों से लंबित मांगों के निवारण पर चंडीगढ़ व एम सी प्रशासन के ढुलमुल रवैए पर रोष जाहिर करते हुए संबोधित किया।
रोष प्रदर्शन रैली में कन्वीनर गोपाल दत्त जोशी ने सीटीयू व बिजली विभाग में एस्मा‌ हटाने व धर्मेंद्र राही ने न‌ई इलेक्ट्रिक बसों के आगमन पर प्रशासन द्वारा दस साल की सेवाएं पूरी कर चुके टर्मिनेट ड्राइवरों व कंडक्टरों की तत्काल बहाली की मांग की ।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी से शिव मूरत यादव ने बारहमासी कार्यों में सभी वर्गों के कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण व सुखबीर सिंह ने समान कार्य समान वेतन की मांग रखी ।
कन्वीनर अश्विनी कुमार व रणबीर राणा ने केंद्रीय नियमों को पूर्णतः व सातवें वेतनमान की मांग रखी ।
कन्वीनर बिपिन शेर सिंह व अशोक कुमार ने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की मांग की ।
फैडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज से राजेन्द्र कटोच व हरकेश चंद ने क्रैच कर्मचारियों के लिए न्याय की मांग की
बैठक में फैडरेशन ऑफ यूटी एवं एम सी इम्प्लाइज, ज्वाइंट इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, ज्वाइंट एक्शन कमेटी आफ यूटी एवं एम सी इम्प्लाइज, ज्वाइंट एक्शन कमेटी आफ टीचर्स, सीटीयू वर्कर्स यूनियन व आल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत की प्रमुख कार्यकारिणी से गोपाल दत्त जोशी,राजेन्द्र कटोच, हरकेश चंद, सुब्रमण्यम,अमरीक सिंह, सुखबीर सिंह, अश्विनी कुमार,सुरमुख सिंह, राजाराम,रणबीर राणा,शिव मूरत यादव, धर्मेंद्र राही, चरणजीत ढींडसा, सरपंच सिंह, जोगिंदर ,बिपिन शेर सिंह, अशोक कुमार ,सतीश कुमार व गुरप्रीत बावा व अन्य साथी शामिल रहे ।
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा यूटी एवं एम सी इम्प्लाइज ने रोष प्रदर्शन रैली के अंत में मांगों की पूर्ति व समाधान चंडीगढ़ प्रशासन से जल्द मीटिंग की मांग भी रखी।।संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने नव वर्ष में लंबित मांगों को पूरा करने के लिए शासन व प्रशासन के समकक्ष लगातार संघर्ष करने का ऐलान किया

  • TAGS
  • [post_tags]