
अब शुक्रवार को लगेगा पेट्रोल लंगर
(आज समाज), चंडीगढ़: भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ में आज लगने वाला पेट्रोल का लंगर कैंसिल हो गया है। लंगर के लिए शाम 5 बजे का टाइम रखा गया था, लेकिन मौसम खराब होने के बाद बारिश होने से इसे टाल दिया गया। अब ये लंगर शुक्रवार (21 अगस्त) को लगेगा। इससे पहले अमृतसर के कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग ने वीडियो जारी कर ऐलान किया था कि सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंपों पर लोगों को मुफ्त पेट्रोल दिया जाएगा।
उन्होंने कहा था कि जिनके पास वाहन नहीं हैं, वह न आएं। दोपहिया-तिपहिया वाहनों को 500 और कारों को 1000 रुपए के कूपन दिए जाएंगे, जिनके आधार पर लोग अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा सकेंगे। आयोजन को लेकर पेट्रोल पंपों पर विशेष व्यवस्था कर दी गई थी।
पेट्रोल लंगर कैंसिल करने की बताई वजह
राजा दी किंग ने एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से माफी मांगी है और साथी यह भी बताया है कि अब पेट्रोल का लंगर कब लगेगा। राकेश त्रेहन ने शेयर किए गए वीडियों में कहा, जय माता दी। देखिए आज 18 अगस्त 2026 है। आज जय माता दी की कृपा से पेट्रोल का लंगर लगना था।
यह काम आज से पहले किसी ने भी नहीं किया था। इससे इंद्र देव भी काफी खुश हैं और इसलिए बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। मैं नहीं चाहता कि बारिश में इतने लोग आएं और उनकी तबीयत खराब हो। इसलिए आज का लंगर मैं स्थगित कर रहा हूं।

