चंडीगढ़ (आज समाज )। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने पंजाब के स•ाी महिला सैलों का राज्य व्यापक दौरा करने की योजना का ऐलान किया है। यह बात उन्होंने वूमैन सैल, फेज – 8 मोहाली के दौरे दौरान किया। गिल ने अपने दौरे दौरान महिला सैल के स्टाफ के साथ अलग-अलग मामलों और शिकायतों के निपटारो बारे विस्थारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने रोजाना की रिपोर्ट का डाटा एकत्रित किया और सैल के बाहर इंतजार कर रहे शिकायतकर्ताओं के साथ बातचीत की। इसके इलावा गिल ने सांझ केंद्र का दौरा किया और जागरूकता प्रोग्रामों के बारे चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन दौरों का उदेश्य यह सुनिश्चित बनाना है कि इन सुविधाओं के पास मामलों और शिकायतों के प्र•ाावशाली ढंग से निपटारे के लिए उचित ढंग उपलब्ध है। गिल ने कहा कि हम राज्य •ार में महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध हूं। चेयरपर्सन राज लाली गिल ने ऐलान किया कि राज्य के व्यापक दौरे जल्द ही शुरू किए जाएंगे जिसमें प्रत्येक महिला सैल का निरीक्षण किया जाएगा और मुख्य कर्मचारियों के साथ बातचीत की जाएगी। आयोग का उदेश्य राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अपनी कोशिशों में पारदर्शिता एंव जवाबदेही को उत्साहित करना है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


