Chandigarh News: पंचकूला: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा को राज्य सभा उपचुनाव हेतु नामित किये जाने पर भाजपा पंचकूला संगठन में ख़ुशी की लहर है। गौरतलब है पंचकूला रेखा शर्मा का गृह नगर है और यही से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1995 के उस दौर में की थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के प्रभारी हुआ करते थे और पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा के संगठन मंत्री हुआ करते थे। सक्रिय राजनीति में रहते हुए वर्ष 2003 में रेखा शर्मा को काउंसिल का चुनाव लड़ने का भी अनुभव प्राप्त है। राज्य सभा उपचुनाव हेतु रेखा शर्मा द्वारा नामांकन भरे जाने के उपरांत पंचकूला जिला संगठन से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, वरिष्ठ नेता श्यामलाल बंसल, वरिंदर गर्ग, संजय आहूजा, हरिंदर मालिक, अजय मित्तल चंडीगढ़ में रेखा शर्मा से मुलाकात कर जीत की ढेरो शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने रेखा शर्मा को राज्य सभा में भेजे जाने पर शीर्ष संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है की एक सामान्य एवं गैर राजनीतिक परिवार का कार्यकर्ता भी शीर्ष पद पर अपनी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते आसीन हो सकता है। दीपक शर्मा ने बताया कि एक ज़माने में रेखा शर्मा एक साधारण कार्यकर्ता के नाते पंचकूला संगठन में बूथ स्तर के कार्यो को पूरी निष्ठां एवं समर्पण भाव से किया करती थी, समय के साथ संगठन में उनकी अपनी एक अलग पहचान बनती चली गयी, प्रदेश संगठन में आई टी का कार्य देख चुकी रेखा शर्मा 2015 में पहली बार राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनी उसके उपरांत कार्यवाहक चेयरपर्सन और आगे चल कर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन का दायित्व उन्होंने बखूबी निभाया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


