Chandigarh News : तिवारी, लक्की ओर कांग्रेसी पार्षदों ने शहर की समस्याओ पर चिंतन किया

0
509
तिवारी, लक्की ओर कांग्रेसी पार्षदों ने शहर की समस्याओ पर चिंतन किया मंजीत सहदेव चंडीगढ़ आज सेक्टर 8 में चण्डीगढ़ शहर के सांसद मनीष तिवारी और स्थानीय कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चिंतन किया गया. चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा स्थानीय भाजपा और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगातार चंडीगढ़ विरोधी रुख अपनाए जाने के मद्देनजर शहर के सामने आ रही विभिन्न जटिल समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। पार्षदों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी और पार्टी अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने उनसे शहर के लोगों की सेवा करने के लिए प्रभावी ढंग से काम करने के लिए कुछ नए सुझाव देते हुए कहा कि शहरवासियों की सारी उम्मीदें और आकांक्षाएं आज कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं, इसलिए उन्हें दिन रात जनसेवा में लगे रहना होगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्टों से ऐसा प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी के एक पार्षद ने शहर के मेयर चुनाव की अधिसूचना को चुनौती देने का फैसला किया है और मामला न्यायालय में विचाराधीन हो सकता है, इसलिए बैठक में मेयर चुनाव पर चर्चा नहीं की गई और बातचीत सिर्फ़ शहर के सामने खड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों तक ही सीमित रही। यादविंदर मेहता और दिलावर सिंह, जो कांग्रेसी महिला पार्षदों के पति हैं और साथ साथ पार्टी के पदाधिकारी हैं, भी इस बैठक में शामिल हुए। कल कांग्रेस भवन सैक्टर 35 में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक होगी, जिसमें शहर के सामने गम्भीर समस्याओ पर आगे विचार विमर्श किया जाएगा.

(Chandigarh News) मंजीत सहदेव। चंडीगढ़ :  आज सेक्टर 8 में चण्डीगढ़ शहर के सांसद मनीष तिवारी और स्थानीय कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों की बैठक हुई, जिसमें शहर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चिंतन किया गया.

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा स्थानीय भाजपा और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगातार चंडीगढ़ विरोधी रुख अपनाए जाने के मद्देनजर शहर के सामने आ रही विभिन्न जटिल समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। पार्षदों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी और पार्टी अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने उनसे शहर के लोगों की सेवा करने के लिए प्रभावी ढंग से काम करने के लिए कुछ नए सुझाव देते हुए कहा कि शहरवासियों की सारी उम्मीदें और आकांक्षाएं आज कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं, इसलिए उन्हें दिन रात जनसेवा में लगे रहना होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्टों से ऐसा प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी के एक पार्षद ने शहर के मेयर चुनाव की अधिसूचना को चुनौती देने का फैसला किया है और मामला न्यायालय में विचाराधीन हो सकता है, इसलिए बैठक में मेयर चुनाव पर चर्चा नहीं की गई और बातचीत सिर्फ़ शहर के सामने खड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों तक ही सीमित रही।

यादविंदर मेहता और दिलावर सिंह, जो कांग्रेसी महिला पार्षदों के पति हैं और साथ साथ पार्टी के पदाधिकारी हैं, भी इस बैठक में शामिल हुए।

कल कांग्रेस भवन सैक्टर 35 में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक होगी, जिसमें शहर के सामने गम्भीर समस्याओ पर आगे विचार विमर्श किया जाएगा.

Chandigarh News : डेराबस्सी इलाके में प्रतिबंधित चाइना डोर बाजारों में धड़ल्ले से रही बिक

  • TAGS
  • [post_tags]