Chandigarh News: बीते कल वीआईपी रोड पर एक मोबाईल की दुकान से 55 लाख के मोबाईल और दो लाख चोरी हो गया था। दुकान मालिक ने सीसीटीवी की मदद से एक चोर को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया गया है और दयालपुरा गांव में झुग्गियों से आठ बॉक्स मोबाईल भी बरामद हो गए है। हालंकि बरामद हुए आठ बॉक्स में से चार खाली व चार पैक मोबाईल बरामद हुए हैं, जो बीती एक दिन पहले वीआईपी रोड़ से चोरी हुए थे। हैरान करने वाली बात यह है के यह कार्रवाई पुलिस ने नही बलिक दुकान मालिक व अन्य लोगों द्वारा की गई है। बता दें के दयालपुरा गांव के नजदीक सेंकड़े झुग्गियां बनी हुई है। जिनमें ज्यादातर मजदूर, कबाड़ी व प्रवासी लोग रह रहे हैं। लोगों द्वारा की चैकिंग में दयालपुरा गांव में पड़ती झुग्गियों में से चोरी हुए मोबाईल के मात्र 8 बॉक्स बरामद हुए है जबकि बाकी सामान रातों रात गायब कर दिया गया बताया जा रहा है। लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है अब देखना यह होगा क्या पुलिस बाकी चोरों व सामान को बरामद कर पाएगी। इस मौके दुकानदार ने बताया की उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज दिखाई तो एक व्यक्ति ने एक चोर पर संदेह जताया जिसके बाद यह खुलासा हुआ और सामान भी बरामद हुआ है। यहां यह बताना भी अनिवार्य है के इन झुग्गियों में कबाड़ चुगने वाले लोगों अपना सामान इकठा करते हैं और अगले ही दिन बड़े बड़े ट्रक भरकर सामान कहीं दूसरी जगह भेज दिया जाता है। हैरानी की बात यह है के मौके से इकत्र की गई जानकारी अनुसार इन झुग्गियों में से रोजाना तीन चार गाड़ियां सामान की भरकर इधर उधर की जाती है। जिनकी जांच होनी चाहिए।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


