Chandigarh News: बरसात के दिनों में अक्सर पटियाला चौक में पानी भर जाता है। क्योंकि यहां प्रॉपर ड्रेनेज लाइन ना होंने के कारण बरसात के दिनों में भारी परेशानी लोगों को झेलनी पड़ती है और पानी भरने के कारण जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है। जिसके लेकर पिछले कुछ समय से प्रसाशन द्वारा इसका हल करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। यहां पर ड्रेन लाइन भी है लेकिन वह अक्सर जाम रहती है जिस कारण यहां ड्रेनेज की समस्या पैदा हो जाती है। जिसके चलते डीसी मोहाली द्वारा स्थानीय प्रसाशन को इसका स्थाई हल करने के आदेश दिए है। जिसके चलते बुधवार को नगर परिषद से एमई चरणपाल, एसडीओ जतिंदर बैंस, सेनेटरी विभाग से राम गोपाल और एनएचएआई से इक़बाल सिंह भी मौजूद थे। जिनके द्वारा पटियाला चौंक व मार्किट का दौरा किया और देखा के करीब 100 मीटर लाइन ऐसी है जो अभी तक नहीं बनाई गई है। जिसमें बहुत सारा कूड़ा व गंदगी भरी हुई थी। जिसे क्लियर कर इस पैच को बनाकर ड्रेनेज लाइन को कंम्प्लीट कर दिया जाएगा। जिससे यहां पानी खड़े होने की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए दो तीन दिन हाइवे भी डिस्टर्ब रहेगा और लोगों को जाम की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों का सहयोग भी लिया जाएगा और एक दो दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं मौके पर मौजूद एमई चरणपाल द्वारा सेनेटरी विभाग को आदेश दिए को कोई भी दुकानदार या अन्य व्यक्ति ड्रेनेज लाइन में कूड़ा या प्लास्टिक गिराता हुआ नजर आता है तो उसका चालान करने के साथ साथ उसके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाए। ताकि दुबारा से ड्रेन जाम ना हो। इस के लिए लोगों द्वारा डीसी मोहाली का धन्यवाद भी किया जा रहा है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


