Haryana News: गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

0
46
हरियाणा के गुरुग्राम में एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के पॉश M3M Marina के एक फ्लैट में एक टेक कपल मोहम्मद असलम (30) और उनकी पत्नी फरहाना संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Guwahati Hotel Shooting, Guwahati Crime News, Hotel Bilas Inn Firing, Assam Shooting Incident, Guwahati Murder Case, Hotel Lease Dispute, गुवाहाटी गोलीकांड, असम क्राइम न्यूज़, होटल में पांच की हत्या, गुवाहाटी होटल फायरिंग
गुवाहाटी के एक होटल में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई।

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के पॉश M3M Marina अपार्टमेंट के एक फ्लैट में इंजीनियर दंपत्ति मोहम्मद असलम (30) और उनकी पत्नी फरहाना संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कंपनी को भेजा जान देने का ईमेल

असलम ने बुधवार सुबह अपनी कंपनी को एक ईमेल किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि हम दुनिया छोड़ रहे हैं। इस ईमेल में उन्होंने अपने परिजनों और मकान मालिक का नंबर भी शेयर किया था। मृतक फरजाना के कपड़े पर हाथ से आईलवयू लिखा हुआ था।

मकान मालिक ने बुलाई पुलिस

ईमेल मिलने के बाद कंपनी के सहकर्मियों ने मकान मालिक को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद, मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंचकर देखा, तो असलम का शव फंदे पर झूल रहा था, वहीं फरजाना मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। उसके गले पर चोट पर निशान थे। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला

घटना की सूचना मिलने पर ही बादशाहपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहु्ंची। पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें ‘हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं’ लिखा हुआ था। पुलिस ने वहां से तीन लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, रस्सी, डायरी, कैंची और पेन ड्राइव मिला, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि असलम ने फरजाना की हत्या की होगी और फिर खुद अपनी जान दे दी।

केरल का रहने वाला था कपल

असलम और फरजाना केरल के रहने वाले थे। असलम ने एनआईटी कालीकट और आईआईएम इंदौर से पढ़ाई की थी। वे एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी फरजाना भी एक कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। दोनों के परिजनों ने उनके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की कटुता से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने यह बात बताई है कि असलम का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।