Aaj Samaj (आज समाज),State level Teej Festival Will Be Organized In Panipat, पानीपत : मुख्यमंत्री के अध्यक्ष प्रधान सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त शनिवार को पानीपत में तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू की जाए। अब की बार सरकार ने राज्य स्तरीय तीज महोत्सव पानीपत में मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित रहेगा। जिसमें झूलना झूलने से लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी स्टॉल भी लगाएंगे और अपने उत्पादों का प्रदर्शन भी करेंगी।
- मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल ने डीसी के साथ की वीडियो कांफ्रेंस
कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा
डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि तीज का पर्व हरियाणा का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व पर सदा से महिलाएं एकजुट होकर ना केवल झूला झूलती है बल्कि समाज और देश के हित के लोक गीत भी गुनगुनाती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में विशेष रूप से आज भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व की हरियाणवी संस्कृति से जुड़ाव की महत्ता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस पर्व को बड़े पैमाने मनाए जाने का निर्णय लिया है और इस बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम पानीपत में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समर्पित इस कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी और हरियाणवी संस्कृति की छटा कार्यक्रम में देखने को मिलेगी।
पानीपत जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार
उपायुक्त विरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पानीपत जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने डॉ. अमित अग्रवाल को बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पानीपत के सेक्टर 13-17 का मैदान उपयुक्त रहेगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार,नगराधीश राजेश सोनी इत्यादि उपस्थित रहे।
- North India Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
- Gyanvapi Survey: कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे शुरू
- Monsoon Mayhem: हिमाचल में मानसून के दौरान 199 लोगों की मौत, 31 लापता
Connect With Us: Twitter Facebook