Sri Lankan Woman Love Story: प्यार में बदली श्रीलंका की विग्नेश्वरी की दोस्ती, आंध्र के लक्ष्मण से रचाई शादी

0
241
Sri Lankan Woman Love Story
लक्ष्मण के साथ मौजूद श्रीलंका की महिला विग्नेश्वरी।

Aaj Samaj (आज समाज), Sri Lankan Woman Love Story, नई दिल्ली: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने प्यार की खातिर घर-परिवार छोड़कर भारत आने और भारतीय महिला अंजू के अपने प्यार के लिए पति व बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जाने के बाद अब श्रीलंकाई महिला द्वारा भारतीय लड़के से इस तरह शादी करने का मामला सामने आया है।

फेसबुक पर 2017 में हुई फ्रेंडशिप

दरअसल श्रीलंका की 25 वर्षीय विग्नेश्वरी को आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला निवाासी 28 वर्षीय लक्ष्मण से प्यार हो गया। विग्नेश्वरी से लक्ष्मण की दोस्ती फेसबुक पर 2017 में हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का रिश्ता समय के साथ-साथ और भी मजबूत होता चला गया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने व साथ रहने का फैसला किया।

टूरिस्ट वीजा पर आठ जुलाई को चेन्नई पहुंची विग्नेश्वरी

लक्ष्मण और विग्नेश्वरी ने मिलने का प्लान बनाया। विग्नेश्वरी ने भारत आने के लिए टूरिस्ट वीजा अप्लाई किया और आठ जुलाई को उसने कोलंबो से चेन्नई के लिए फ्लाइट पकड़ी। एयरपोर्ट पर इतंजार कर रहे लक्ष्मण ने विग्नेश्वरी को रिसीव किया और अपने घर ले गया। घर वालों से बातचीत के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों की शादी 20 जुलाई को कोटा मंडल के एक मंदिर में हुई।

पुलिस से श्रीलंका लौटने का नोटिस जारी

विग्नेश्वरी ने भले ही शादी रचा ली हो, लेकिन वह टूरिस्ट वीजा पर 15 अगस्त तक भारत आई है। जब इलाके में लोगों को इसके बारे में पता चला तो सभी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने विग्नेश्वरी को भारत से अपने देश श्रीलंका लौटने का नोटिस जारी किया है। इस पर विग्नेश्वरी ने स्थायी रूप से भारत में रहने और अपने पति के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। उसने भारतीय नागरिकता की मांग करते हुए भारत सरकार से सहायता की अपील की है।

शादी को औपचारिक रूप से पंजीकृत करने पर भी जोर

जिला पुलिस अधीक्षक, वाई रिशांत रेड्डी ने बताया कि विग्नेश्वरी को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया व मानदंडों के बारे में सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक से शादी के आधार पर उनके वीजा में विस्तार की संभावना है। भविष्य में उत्पन्न होने वाली संभावित कानूनी जटिलताओं के मद्देनजर, पुलिस ने कपल को सलाह भी दी है। उन्होंने विग्नेश्वरी और लक्ष्मण को अपनी शादी को औपचारिक रूप से पंजीकृत करने पर भी जोर दिया है।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE