Nitin Desai Suicide: फिल्मों के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने किया सुसाइड

0
435
Nitin Desai Suicide
फिल्म जगत के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई

Aaj Samaj (आज समाज), Nitin Desai Suicide: मुंबई: फिल्म जगत के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया है। उनका शव कर्जत के एनडी स्टूडियो में फंदे पर लटकता मिला है।आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। नेशनल कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रफुल पटेल ने उनके निधन की जानकारी दी।

  • चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

मराठी व हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका

नितिन देसाई मराठी और हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम थे। कला निर्देशक होने के साथ-साथ वह निर्माता, निर्देशक और अभिनेता भी थे। ऐसे में उनके दुनिया का अलविदा कहने से मराठी व हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। ‘1942 ए लव स्टोरी’ ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘स्वदेस’, ‘खाकी’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के इस कला निर्देशक ने संजय लीला भंसाली आशुतोष ग्वारिकर सहित कई डायरेक्टर्स की फिल्मों के लिए काम किया है।

धारावाहिकों से की करियर की शुरुआत

नितिन देसाई ने कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों भी जीते हैं। उन्होंने चाण्क्य व तमस जैसे धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की थी। नितिन को पहली बार ‘1942 ए लव स्टोरी’ में उनके काम के लिए नोटिस किया गया। बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को चार बार नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था। अपने दो दशक के करियर में उन्होंने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स के साथ काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर था

एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर था। खबरों के अनुसार आत्महत्या के दो दिन पहले तक वह स्टूडियो में थे। मंगलवार तक उन्होंने अपनी टीम को आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी भी दी थी, लेकिन आज सुबह से उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया तो कर्मचारियों ने इसकी जानकारी एनडी स्टूडियो के अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : 

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE