नई दिल्ली. अंडर 19 एशिया कप के सांसे रोक देने वाले फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी और मोहित ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान की सेंचुरी के दम पर पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम ने 9 विकेट पर आखिरी बॉल पर मोहित के चौके की बदौलत 1 विकेट की रोमांचक जीत हासिल की.
भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ना सिर्फ अंडर 19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया बल्कि ग्रुप स्टेज में टीम को मिली हार का बदला भी सूद समेत चुकता कर लिया. फाइनल का मुकाबला कांटे का होने वाला इसकी उम्मीद की जा रही थी लेकिन जैसा खेल दिखा उसने हर एक फैंस का दिन बना दिया. आखिरी बॉल तक मैच पहुंचा और चौके से भारतीय टीम जीती.
Take a bow, Mohit Ulva! 🫡🙌
The celebrations begin after a victory for the ages 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/srKsrr1jna https://t.co/LJReUoeQ0r
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
आखिरी बॉल पर जीती टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के लिए आखिरी के कुछ ओवर सांसे रोक देने वाले रहे. टीम इंडिया के 9वां झटका 47.2 ओवर में लगा जब स्कोर 309 रन था. जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी और हाथ में सिर्फ 1 विकेट बचा था. यहां से एक चूक सबकुछ बर्बाद कर देती. मोहित उल्वा ने 10वें नंबर पर महज 26 बॉल पर 49 रन की नाबाद पारी खेल मैच का नक्शा बदल दिया. हारी बाजी को उन्होंने जीत में बदल दी. गुरुपति वेंकट ने उनका साथ निभाया और मैच को आखिरी बॉल तक पहुंचाया. मोहित ने चौका लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाते हुए ट्रॉफी जिताई. मोहित ने 5 चौका लगाया और 3 छक्का जड़ा.
𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗰𝗿𝗼𝘄𝗻𝗲𝗱! 🏆🤩
India U19 celebrate with the #MensU19AsiaCup winners’ trophy! 🥳 https://t.co/1JlSakLJoB
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
कप्तान के 80 रन, जूनियर सहवाग की दमदार बल्लेबाज
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर शानदार शुरुआत की. दोनों ने मिलकर 95 रन जोड़े. हाथ में चोट लगने के बाद भी टूर्नामेंट में तीसरी फिफ्टी जमाई और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने. उन्होंने 61 बॉल पर 58 रन बनाए. कप्तान लक्ष्य ने 80 रन की पारी खेल मैच में टीम को बनाए रखा. शतक से चूक गए लेकिन इस पारी ने पाकिस्तान की जीत की उम्मीद पर पानी फेर दिया.


