CWG 2026 में बवाल! नक्शे में हमारा नॉर्थ ईस्ट नहीं है…रेस्टोरेंट में फूटा लवलीना का गुस्सा

0
42
भारत की पदक विजेता मुक्केबाद लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्तरां में गई थीं जहां के नैपकिन पर देश का नक्शा बना हुआ था. इसमें नॉर्थ ईस्ट का भाग नहीं दर्शाया गया था. ये देखकर लवलीना भड़क गई. वो भारत के इसी भाग से आती हैं.
भारतीय बॉक्सर लवलीना का फूटा गुस्सा, ग्लासगो में भारत के नक्शे से 'नॉर्थ ईस्ट' गायब

नई दिल्ली. भारतीय के खिलाड़ी इस समय ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नेतृत्व कर रहे हैं. भारतीय मुक्केबाजों ने शनिवार को हुए इवेंट में गजब का प्रदर्शन किया किया. 14 मुक्केबाजों के दल में से 10 में देश के लिए पदक जीता. भारत को 7 गोल्ड मेडल मुक्केबाजी इवेंट में मिले हैं. वहीं 3 बॉक्सर ने देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला. भारत के लिए कॉमनवेल्थ सिल्वर जीतने वाले मुक्केबाजों की लिस्ट में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का भी नाम शामिल है. इस मेगा इवेंट के दौरान एक ऐसा विवाद हो गया जिसने हर किसी को हरकत में ला दिया. लवलीना ने ग्लासगो के एक रेस्तरां में गई थीं जहां के नैपकिन पर देश का नक्शा बना हुआ था लेकिन इसमें नॉर्थ ईस्ट का भाग नहीं दर्शाया गया था. ये देखकर लवलीना भड़क गई. वो भारत के इसी भाग से आती हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) 2026 में भारत के लिए एक तरफ जहां बॉक्सिंग में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा विवाद भी सामने आया. देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो के एक भारतीय रेस्तरां में पहुंची थी. यहां उन्होंने भारत के गलत नक्शे को लेकर नाराजगी जताई. नक्शे में पूर्वोत्तर भारत को नहीं दिखाया गया था. इस बात को देखने के बाद लवलीना को बहुत दुख हुआ क्योंकि वो नॉर्थ ईस्ट से ही आती हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में यादगार प्रदर्शन के बाद भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो के ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया – द होम ऑफ करी’ रेस्तरां में रात का खाना खाने पहुंची थी. टेबल पर रखे नैपकिन पर जब लवलीना की नजर पड़ी तो वो हैरान रह गईं. इस पर बने भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट का भाग गायब था.


असम की रहने वाली ओलंपिक पदक विजेता लवलीना को यह देख कर गुस्सा आ गया, उन्होंने देश का सम्मान करते हुए संयम में हंसे हुए रेस्तरां के लोगों से बात की. लवलीना ने शालीनता से कहा, “प्लीज आप मेरी बात का बुरा मत मानिए. मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ कि भारत के नक्शे में हमारे नॉर्थ ईस्ट का हिस्सा नहीं दिखाया गया है. बाहर लगे नक्शे में भी बिल्कुल यही गलती की गई है. हम नॉर्थ ईस्ट के लोगों को इस बात से बहुत तकलीफ पहुंचती है. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए.”

लवलीना ने रेस्तरां की जिस बात पर आपत्ति जताई उसका समर्थन भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी किया. उन्होंने कहा कि नक्शे में जम्मू-कश्मीर का भी सही चित्रण नहीं किया गया है. अजय सिंह ने रेस्तरां मैनेजमेंट से अपील की कि गलत नक्शे को तुरंत हटाकर भारत की सीमाओं का सही प्रतिनिधित्व करने वाला नक्शा लगाया जाए.