कुलदीप यादव कोलंबो टेस्ट से क्यों हुए बाहर? BCCI ने बताई वजह, भारत या श्रीलंका किसने जीता टॉस?

0
81
कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में यह मुकाबला रविवार को शुरू हुआ. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. गॉल में पहला टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त लेने वाली टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में एक बादलाव किया है. लेग स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर कर उनकी जगह पर सारांश जैन को डेब्यू का मौका दिया गया है.

कोलंबो की पिच को बल्लेबाजों की मददगार बताया जा रहा है. ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने में कोई हिचक नहीं दिखाई. मेजबान टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भी माना कि वो टॉस जीतने तो पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते. पिछले मैच की तरह इस मकाबले पर भी बारिश का असर देखने को मिलने वाला है. बादलों की हल्की मौजूदगी और पिच पर घास देखकर उन्हें शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है.

सरांश जैन का टेस्ट डेब्यू

गॉल टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है. टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है. 33 साल के ऑफ स्पिनर सरांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया गया है. पिछले मैच में विकेट चटकाने में नाकाम रहे कुलदीप यादव को बाहर कर दिया गया है.

क्यों बाहर हुए कुलदीप

टीम मैनेजमेंट की तरफ से बताया जा रहा है कि अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को खराब फॉर्म की वजह से बाहर नहीं किया गया. उनको वायरल हो गया है और इस मैच में सलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. पहले टेस्ट में कुलदीप ने 103 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था. उनकी जगह शामिल किए गए सरांश जैन से टीम को उम्मीदें होंगी.

भारत की प्लेइंग XI

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सरांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका की प्लेइंग XI

लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, पसिंदु सूरियाबंदर, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा

  • TAGS
  • [post_tags]