अभिनेत्री गीता बसरा दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने हरभजन सिंह के बेटे को जन्म दिया है। हरभजन ने लिखा, हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें एक स्वस्थ बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया। गीता और बच्चा दोनों अच्छे हैं। हम दोनों बेहद खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते है। गीता और हरभजन की शादी 29 अक्टूबर 2015 को हुई थी। 2016 में गीता ने बेटी को जन्म दिया था। इन दोनों ने अपनी बेटी का नाम हिनाया रखा था। हरभजन सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट में काफी बड़ा है। वह देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले क्रिकेटर हैं। वह अभी भी क्रिकेट में सक्रिय हैं और आईपीएल में खेलते हैं। आईपील के 14वें सीजन के दूसरे चरण में वह दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलेंगे। गीता ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वह सबसे पहले 2006 में इमरान हाशमी के साथ दिल दे दिया में नजर आईं। इमरान के साथ ही वह 2007 में द ट्रेन नाम की फिल्म में दिखीं। 2013 में आई जिला गाजियाबाद में भी दिखी थीं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दे चुकी हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.


