T20 World Cup Live : पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा

0
435
T20 World Cup Live : पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा
T20 World Cup Live : पाकिस्तान अपनी बात से पलटा, भारत के खिलाफ खेलेगा

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला जाएगा मैच, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने की पाकिस्तान ने की थी घोषणा

T20 World Cup Live (आज समाज), खेल डेस्क : पहले की तरह इस बार भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी बात से पलटी मारते हुए अब भारत के खिलाफ खेलने का ऐलान कर दिया है। ज्ञात है कि टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं और दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले दिनों विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैचों का बहिष्कार करने की बात कही थी।

जिसके बाद बीते दिन अंतरराष्टÑीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों की हुई बैठक के बाद पाकिस्तान ने अब अपना फैसला बदल लिया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को निर्देश दिया कि उनकी राष्ट्रीय टीम कोलंबो में रविवार को भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

पहले दी थी विश्व कप के बहिष्कार की धमकी

ज्ञात रहे कि भारत में हो रहे टी20 विश्व कप के सफल आयोजन में अड़ंगा डालते हुए पाकिस्तान ने पहले टी20 विश्व कप के बहिष्कार की धमकी दी थी। जिसके बाद वह अपनी आईसीसी की कार्रवाई के दबाव में अपनी बात से पीछे हट गया और उसने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकी दी। जिसके बाद उसे अपने दोनों ही फैसले बदलने पड़े। यहां पर ज्ञात रहे कि इस सारे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान से शुरू हुई थी।

इसलिए बांग्लादेश ने बनाई विश्व कप से दूरी

इस बार आईपीएल की निलामी में कुल सात बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल हुए लेकिन उनमें से केवल मुस्तफिजुर रहमान को ही कोलकाता नाइट राइडर ने खरीदा। बाकी खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। लेकिन जब मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर में शामिल करने की बात आई तो इसका पूरे भारत में विरोध किया गया। इस मामले का राजनीतिकरण हो गया। इसे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के साथ जोड़ दिया गया और कई धार्मिक संगठन शाहरुख खान और केकेआर के खिलाफ उतर आए। जिसके बाद रहमान को केकेआर से अलग कर दिया गया।

बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने भारत के इस रवैये का विरोध किया और विश्व कप के मैच भारत में खेलने से इंकार कर दिया। बांग्लादेश के इस रवैये के बाद आईसीसी ने उसे विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद पाकिस्तान भी बांग्लादेश के समर्थन में आ गया और उसने आईसीसी और बीसीसीआई के रवैये के खिलाफ विश्व कप का बहिष्कार करने का फैसला लिया हालांकि वह अपने फैसले पर कायम नहीं रह पाया।

  • TAGS
  • [post_tags]