India ODI Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

0
1195
India ODI Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान
India ODI Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस को उपकप्तानी, विराट-रोहित भी टीम में शामिल
India ODI Squad, (आज समाज), नई दिल्ली: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली है।

पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं।

भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

  • TAGS
  • [post_tags]