Ind vs Ned T20 Match Live : भारत आज अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने उतरेगा

0
250
Ind vs Ned T20 Match Live : भारत आज अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने उतरेगा
Ind vs Ned T20 Match Live : भारत आज अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड के सामने उतरेगा

लय हासिल करने चाहेंगे अभिषेक शर्मा, बुमराह को मिल सकता है आराम

Ind vs Ned T20 Match Live (आज समाज), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज अपने अंतिम गु्रप लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ उतरेगी। इस मैच में सबसे ज्यादा फोकस सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दोबारा लय में देखने पर होगा। भारत का यह विस्फोटक बल्लेबाज अभी तक विश्व कप में खाता नहीं खोल पाया है।

पहले खेले गए दोनों मैच में वह शून्य पर आउट हुए है। टीम को यह उम्मीद होगी की सुपर आठ के मुकाबलों से पहले वह अपनी लय हासिल कर ले। क्योंकि सुरपर आठ में भारत दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के साथ खतरनाक ग्रुप में शमिल है। इस ग्रुप की चौथी टीम जिम्बाब्वे है।

गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव कर सकता है भारत

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पिछले मैच में टीम ने तीन स्पिनरों को प्लेइंग-11 में मौका दिया था, लेकिन अब मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। ऐसे में टीम फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। दूसरी तरफ नीदरलैंड के खिलाफ भारत के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और स्पिनरों के खिलाफ भी बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं।

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अपनी राउंड आर्म और बिहाइंड द स्टंप्स गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक अन्य अपरंपरागत स्पिनर उस्मान तारिक ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। यहां तक कि सईम अयूब भी भारतीयों के खिलाफ प्रभावी साबित हुए थे। वहीं गेंदबाजी के मोर्चे पर भारत के पास सुपर आठ से पहले कुछ गेंदबाजों को आराम देने का विकल्प है, जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। कोलंबो में अतिरिक्त स्पिन विकल्प के रूप में अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव को चुनने के बाद उम्मीद है कि भारत फिर से दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों के संयोजन पर वापस लौटेगा।

इस मैच के लिए दोनों संभावित टीमें

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ डौड, बास डि लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लियोन कैचेट, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ वान डेर मेरवे, काइल क्लेइन, फ्रेड क्लासेन।

  • TAGS
  • [post_tags]