20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बना सकी हैदराबाद की टीम, लखनऊ ने 19.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
SRH Vs LSG, (आज समाज), हैदराबाद: आईपीएल के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं हैदराबाद को दूसरी हार झेलनी पड़ी। हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
कप्तान ऋषभ पंत ने 50 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए
लखनऊ की जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 50 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए। उनके अलावा ऐडन मार्करम ने 27 बॉल पर 45 रन बनाए। हैदराबाद के लिए हर्ष दूबे ने 2 विकेट झटके। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 विकेट मिला। वहीं, ईशान किशन ने निकोलस पूरन को रन आउट किया।
बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए। टिम डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए।
चेन्नई ने 14 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 157 रन बना लिए हैं। टीम से प्रशांत वीर और जैमी ओवर्टन पिच पर हैं। सरफराज खान 25 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रुणाल पंड्या ने स्टंपिंग कराया, क्रुणाल ने 7वें ओवर में कार्तिक शर्मा को भी कैच कराया।
शिवम दुबे 18, ऋतुराज गायकवाड 7, संजू सैमसन 9 और आयुष म्हात्रे 1 रन बनाकर आउट हो गए। जैकब डफी ने 2 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट लिया।


