Arjun Tendulkar Fiancee Sania Chandok, (आज समाज), मुंबई: क्या आप जानते हैं कि मास्टर-ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू और अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर कौन हैं। नहीं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कौन है यह बेटी जो इतने बड़े घर की बहू बनने वाली है। यह भी बता रहे हैं सानिया कितने रईस परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
जाने-माने व्यवसायी रवि घई की पोती हैं सानिया चंडोक

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर की सगाई बीते कल यानी बुधवार को हुई है और जिनसे वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं उनका नाम सानिया चंडोक (Sania Chandhok) है। सानिया मुंबई के जाने-माने व्यवसायी रवि घई (Ravi Ghai) की पोती हैं। सगाई एक निजी समारोह था, जिसमें दोनों पक्षों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
इंस्टाग्राम पर 805 फॉलोअर्स
सानिया अपना नाम सानिया चंडोक लिखती हैं और उनका इंस्टाग्राम पर एक निजी प्रोफाइल है। इसमें उनके 805 फॉलोअर्स हैं, जिनमें सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं।
सगाई पर नहीं दिया आधिकारिक बयान
हालांकि इस जोड़े ने अभी तक अपनी सगाई के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। तेंदुलकर परिवार ने भी अब तक सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इंटरनेट पर उनकी सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। लोग लगातार उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं।
‘मिस्टर पॉज’ की संस्थापक हैं सानिया

सानिया ने डब्ल्यूवीएस से पशु चिकित्सा तकनीशियन के रूप में प्रमाणन प्राप्त किया है और उनका एबीसी प्रोग्राम पूरा किया है? ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के अनुसार, वह एक पालतू जानवरों की त्वचा की देखभाल करने वाले ब्रांड, मिस्टर पॉज की संस्थापक हैं।
आनलाइन खबर फैलते ही बधाइयां मिलनी शुरू
सानिया ने सार्वजनिक रूप से कम ही सुर्खिंया बटोरी हैं। जैसे ही उनकी सगाई की खबर आॅनलाइन फैली, उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश भेजने शुरू कर दिए।
परिवार का बिजनेस जानकर रह जाएंगे हैरान
रिपोट्स के अनुसार, सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिक है। वह आतिथ्य, भोजन व आइसक्रीम सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने उद्यमों के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें : Sports News : जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर