दो चरणों में आयोजित किया जाएगा खेल महाकुंभ
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: हरियाणा के सीएम नायब सैनी कल पंचकूला में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। यह खेल महाकुंभ 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण में 2 अगस्त से 4 अगस्त तक खेलों का आयोजन पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा।
यह जानकारी खेल मंत्री गौरव गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि देश की आबादी 150 करोड़ है। इसमें हरियाणा की जनसंख्या महज 2 प्रतिशत है। लेकिन प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने में 60 प्रतिशत का योगदान देते हैं।
4 जगहों पर किया जाएगा खेलों का आयोजन
उन्होंने कहा कि पिछले 17 वर्षों में हुए 5 ओलिंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश में 4 जगहों पर 26 खेलों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, हैंडबाल व हॉकी होंगे।
फरीदाबाद में शूटिंग व ताईक्वांडो, रोहतक में बाक्सिंग, नेटबाल व फुटबाल तथा सोनीपत में लान टेनिस खेल आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में प्रदेश के 22 जिलों और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें : यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस को तीसरी बार फतह करेंगा रेवाड़ी का नरेंद्र