कौशल रोजगार निगम के विरोध में 27 मई को विरोध प्रदर्शन करेगा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा : जरनैल सिंह

0
315
Skill Employment Corporation
Skill Employment Corporation

मनोज वर्मा, Kaithal News : आज सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कैथल की बैठक जिला प्रधान जरनैल सिंह की अध्यक्षता में जवाहर पार्क कैथल में हुई। बैठक का संचालन सचिव रामपाल शर्मा ने किया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला प्रैस सचिव सतबीर गोयत ने बताया कि, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर 27 मई को जिला स्तर पर मांग दिवस मनाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में मॉडल संस्कृति स्कूलों के नाम पर फीस ली जा रही है। जबकि प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए सरकार प्राइवेट स्कूलों को फीस का भुगतान करेगी। इस प्रकार शिक्षा के ढांचे को सिकोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : सिपाही पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपित 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

नगरपालिका कर्मचारी संघ करेगा दो दिवसीय हड़ताल

इसे बचाने के लिए 27 मई के प्रदर्शनों में अध्यापक बढ़ चढक़र भाग लेंगे। जून में खंड स्तरीय चुनाव करवाए जाएंगे। उसके बाद जुलाई में जिला स्तरीय चुनाव होंगे। केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण व राजेंद्र सिंह ने कहा कि, यदि सरकार ने नगरपालिका कर्मचारी संघ की मांगों को नहीं माना तो, नगरपालिका कर्मचारी संघ 23- 24 मई को दो दिवसीय हड़ताल करेगा । सीटू के जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री व सुरेश उचाना ने कहा कि, कौशल रोजगार निगम के नाम पर बनाया गया निगम कच्ची भर्ती करेगा, जो कभी पक्के नहीं हो सकते और ना ही उन्हें पद के अनुरूप समान काम समान वेतन दिया जाएगा। यह पूरी तरह से शोषण का अधिकार होगा। कौशल रोजगार निगम को बंद करवाने के लिए 27 मई के प्रदर्शनों में सभी कर्मचारियों को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर इन्होने बैठक में लिया भाग

इस अवसर पर संगठन सचिव ओम पाल भाल, खंड प्रधान कृष्ण करोड़ा, राजकुमार शर्मा, स्वराज सिंह, शिवदत्त ,जयप्रकाश गुहना , कृष्ण ग्योंग व रामेहर चतुर्थ श्रेणी विभाग, राजकुमार व संजीव राणा वन विभाग, सुरेश देवबंद व राजकुमार नापा मैकेनिकल, राजेश पुलिस विभाग, रमेश कोलेखां व दलवीर कलायत, विक्की टांक, बिट्टू बहोत व जगदीश नगरपालिका, मनोज सिंचाई विभाग, सुरेश शर्मा ,जसवीर सिंह, अमरजीत व राकेश बिजली विभाग, अशोक वकील आईटीआई विभाग आदि ने बैठक में भाग लिया।

ये भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी मजदूर के बेटे को राजा बनाने आई है: सुशील गुप्ता, कुरुक्षेत्र की रैली प्रदेश की राजनीति को देगी नई दिशा

ये भी पढ़ें : महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति नामक शीर्षक पर क्लास रूम एक्टिविटी आयोजित

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE