(Sirsa News) ऐलनाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज स्थानीय किसान विश्रामगृह में ऐलनाबाद का मण्डल स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान देश के कोने-कोने तक सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। आज हमारी अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर आ चुकी है जो कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व में नंबर वन पर होगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री बहुत ही ईमानदार हैं। पूरे हरियाणा में बिना भेदभाव, बिना जातिवाद, बिना क्षेत्रवाद, बिना परिवारवाद के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। चाहे हम नौकरियों की बात करें तो पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे प्रदेश में योग्य व्यक्तियों को नौकरियां दी जा रही हैं।
आज बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बहुत अधिक बढ़ गई
योग्य व्यक्तियों के नौकरी लगने से आज बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बहुत अधिक बढ़ गई। हर बच्चा सोचने लगा है कि अगर हम परीक्षा में अच्छे नंबर लेंगे तभी हमारी नौकरी लगेगी। खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इनडोर जिम, स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। नए मेडिकल कॉलेज, आईटीआई, आईआईटी कॉलेज, यूनिवर्सिटीज का निर्माण किया जा रहा है। पूरे हरियाणा में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है। कहीं अगर कोई कमी है तो उसको भी पूरा किया जा रहा है। हरियाणा के हर गांव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
इन सब जन कल्याणकारी नीतियों से प्रदेश का हर जन आज भाजपा सरकार से और हमारे मुख्यमंत्री से बेहद खुश है और अपने आप को गौरवशाली महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, ऐलनाबाद के मंडल अध्यक्ष शमिंद्र कम्बोज, महामंत्री दीपक मेहता व ब्रह्मानंद शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि लढ़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवीर चहल, पूर्व पार्षद सुरजाराम, पूर्व पार्षद ईशा सिंगला, जिला पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा, नन्दलाल शर्मा, गणेश चांवरिया, टीकम चोटिया, रामकिशन कम्बोज, धन्नाराम नंबरदार, मास्टर मदन गोदारा, मनोज टेलटिया, कमल कम्बोज, बहादुर मंडा, भूषण गिजवानी, जितेंद्र शर्मा, नरेश अरोड़ा, राजेश सिंगला, रवि जोशी सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े : Gurugram News : चैरिटी अस्पताल पर कब्जा करके ट्रेनिंग सेंटर बनाने का आरोप, सीएम से शिकायत