PM Modi Wishes On Sikkim Statehood Day, (आज समाज), नई दिल्ली: पूर्वोत्तर भारतीय राज्य सिक्किम का आज 50वां स्थापना दिवस है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य नेताओं ने सिक्किम के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पीएम ने कहा, सिक्किम के लोगों को उनके राज्यत्व दिवस पर हार्दिक बधाई!
सिक्किम के लोग लगातार समृद्ध बनते रहें
प्रधानमंत्री ने लिखा, सिक्किम के राज्यत्व दिवस का अवसर इस वर्ष इसीलिए भी विशेष है क्योंकि हम इस बार इस राज्य की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा, सिक्किम शांत, सुंदरता, समृद्ध, सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों से जुड़ा हुआ और इसने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। पीएम ने ईश्वर से कामना की है कि सिक्किम के लोग लगातार समृद्ध बनते जाएं।
सिक्किम समृद्ध व एक सुंदर हिमालयी राज्य : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। ‘एक्स’ पर पोस्ट में उन्होंने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत के साथ अपने एकीकरण के बाद 16 मई, 1975 में सिक्किम भारत के 22वें राज्य के रूप में विकसित हुआ। राज्य बनने के 50 साल पूरे होने पर सिक्किम वासियों को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं।
परंपराएं और विविधता वास्तव में आकर्षक
खरगे ने कहा, सिक्किम समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध एक सुंदर हिमालयी राज्य है। उन्होंने राज्य में स्थायी शांति, निरंतर प्रगति और प्रचुर समृद्धि की ईश्वर से कामना की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और विविधता वास्तव में आकर्षक हैं और यहां के लोगों और राष्ट्र के लिए बहुत गर्व का स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक बताया और सिक्किम साम्राज्य की विरासत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने, ‘सुनाउलो सिक्किम, समृद्ध सिक्किम, और समर्थ सिक्किम’ के लक्ष्य को नवीनीकृत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप है। सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री लेहंडुप दोरजी खंगसरपा थे। उन्होंने तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य में लोकतंत्र की शुरूआत की।
यह भी पढ़ें : Himachal Statehood Day: प्रधानमंत्री ने स्थापना दिवस पर हिमाचल वासियों को दी बधाई