Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 115 करोड़ की लागत से 3 एकड़ में तैयार होगा सिख संग्रहालय

0
56
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 115 करोड़ की लागत से 3 एकड़ में तैयार होगा सिख संग्रहालय
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 115 करोड़ की लागत से 3 एकड़ में तैयार होगा सिख संग्रहालय

आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा की तर्ज पर होगा निर्माण
Kurukshetra News, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रदेश की नायब सरकार द्वारा 115 करोड़ रुपए की लागत से सिख संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। 3 एकड़ में बनने वाले इस संग्रहालय को पंजाब के आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

इसके साथ ही, सरकार कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ में गुरु रविदास संग्रहालय और भवन बनाने पर भी काम कर रही है। सैनी सरकार ने इस महत्वाकांक्षी संग्रहालय के लिए एक सलाहकार, स्प्लैट मीडिया, को अंतिम रूप दे दिया है, जिसकी अनुमानित लागत 115 करोड़ रुपए है।

सूत्रों के अनुसार, संग्रहालय की आधारशिला नवंबर में रखी जाएगी और यह दो साल में बनकर तैयार होकर दर्शकों के लिए खुल जाएगा। चूंकि यहां लगभग कोई कलाकृतियां उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए यह संग्रहालय सिख धर्म की जड़ों, खालसा के जन्म और उत्थान और महाराजा रणजीत सिंह के अधीन सिख साम्राज्य पर प्रकाश डालेगा।

पंजाब चुनाव को जोड़कर देखा जा रहा प्रोजेक्ट

कयास लगाए जा रहे है कि इस संग्रहालय निर्माण का कारण पंजाब विधानसभा चुनाव है। पंजाब में 2027 में विस चुनाव होने है। इसलिए सरकार सिख समुदाय को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी दौरे पर पंजाब जाते रहते है।

पंजाब में पार्टी का आधार बढ़ाने का जिम्मा नायब सैनी पर

हाल ही में सीएम नायब सैनी ने उधम सिंह की शहादत की बरसी पर सुनाम जाकर राजनीति में हलचल मचा दी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है, नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का ओबीसी चेहरा हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें विशेष रूप से पंजाब में पार्टी का आधार बढ़ाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें : इनेलो विधायक ने पंजाब के सीएम को लेकर दिया विवादित बयान, भगवंत मान को बताया पियक्कड़ कौआ