ब्रज भूमि के कण-कण में बसे हैं श्रीराधा-कृष्ण: पंडित परशुराम

0
361
Shrimad Bhagwat Katha
Shrimad Bhagwat Katha

आज समाज डिजिटल, पानीपत:
धर्मनगरी पानीपत की हरि नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पंडित परशुराम ने भागवत भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि जो भगत ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करते हैं और भागवत कथा सुनते हैं ।

अद्भुत है 84 कोस की यात्रा : पंडित परशुराम

उनको 84 लाख योनियों में नहीं भुगतना पड़ता, सीधे भक्ति प्राप्त करके भगवान के धाम को जाते है। पंडित परशुराम ने कथा के दौरान बताया कि ब्रज भूमि श्रीराधा-कृष्ण की लीला भूमि है। यह चौरासी कोस की परिधि में फैली हुई है। माना जाता है कि श्रीराधा-कृष्ण ब्रज में आज भी विराजते हैं। इस भूमि का कण-कण श्रीराधा-कृष्ण की पावन लीलाओं का साक्षी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार भगवान श्रीकृष्ण से माता यशोदा और नंदबाबा ने कहा कि हमें सभी तीर्थ के दर्शन करने हैं। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने सभी तीर्थों का आह्वान कर उन्हें ब्रज में बुला लिया। मां यशोदा एवं नंदबाबा ने उनकी परिक्रमा की तभी से ब्रज में चौरासी कोस की परिक्रमा का आरंभ माना जाता है। कथा में विजय जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सिख नेशनल कालेज बंगा के प्रिंसिपल डा तरसेम सिंह भिडंर कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित

ये भी पढ़ें: बरसात से धान की फसल खराब होने के कारण तुरंत सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे

ये भी पढ़ें: रस्साकसी प्रतियोगिता में एस आर सी जैन स्कूल रहा पहले स्थान पर

ये भी पढ़ें: विश्व हृदय दिवस 2022, हृदय स्वास्थ्य के बारे में एक जन-जागरूकता अभियान

 Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE