Panchhkula News(आज समाज नेटवर्क) पंचकूला। धर्मनगरी पंचकूला को वृन्दावन बनाने की तैयारियां जोरों शोरों पर है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्री राम सेवादार ट्रस्ट नव वर्ष में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवा रही है। 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक होने वाली इस कथा का वाचन पूज्य हित चरण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी ( श्रीधाम वृंदावन ) अपने मुखारविंद से करेंगे। अग्रवाल भवन सेक्टर 16 पंचकूला में होने वाली इस कथा का समय दोपहर 3 बजे से सांय 7 बजे तक रहेगा। समस्त व्यवस्थाओं को लेकर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने अनुपम स्वीट्स पर सदस्यों के साथ मिलकर सफल बैठक की।
मुकेश बंसल और राकेश गोयल ने बताया कि नवंबर 2024 में ट्रस्ट की स्थापना हुई थी और अब ट्रस्ट के 77 ट्रस्टी हैं जो पूरे समर्पण से सेवा कार्यों में लगे हैं। सभी सदस्यों के सहयोग से एक वर्ष में ट्रस्ट द्वारा असंख्य भंडारे लगाए गए। गौ माता को रोटी और चारे की सेवा दी गई। हर तीन महीने बाद मेडिकल और ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए। कुंभ स्नान के दौरान पंचकूला से एयर इंडिया के चार्टर्ड प्लेन से भक्तों को कुंभ स्नान के लिए लेकर गए। दिसंबर माह में जरूरतमंद लोगों को एमर्जेंसी वार्ड में जैकेट्स, कंबल, जुराबें और टोपियां वितरित की जाएंगी। साथ ही पुनीत बंसल राज मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा हर महीने विशाल संकीर्तन करवाया जाता है।
सुभाष सिंगला और अशोक अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट ने दिव्यागों को व्हीलचेयर भी भेंट की हैं और आगे भी ये सेवाएं जारी रहेंगी
गर्मियों में राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई और आइसक्रीम का भंडारा भी लगाया गया। हरियाली तीज और अन्य त्योहारों पर विशेष कार्यक्रम ट्रस्ट द्वारा किए जाते हैं। सावन मास में महिलाओं के लिए नलास यात्रा का आयोजन किया जिसमें सभी महिलाओं की यात्रा और भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई। और पूरे सावन मास खीर और मालपूए के भंडारे लगाए गए।
विकास गोयल और पवन गर्ग ने बताया ट्रस्ट हर महीने के अंतिम शनिवार को अनाथालय के बच्चों के साथ मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और उस महीने में जितने भी बच्चों के जन्मदिन होते हैं उन्हें उपहार दिए जाते हैं साथ ही भोजन की व्यवस्था की जाती है। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए सेवा दी जाती है। सुभाष सिंगला और अशोक अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट ने दिव्यागों को व्हीलचेयर भी भेंट की हैं और आगे भी ये सेवाएं जारी रहेंगी। अभिषेक गुप्ता ने दशहरे पर आयोजित रामलीला की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
श्री राम सेवादार ट्रस्ट मानता है कि ये सब प्रभु श्री राम की कृपा है। सब उन्हीं का दिया उन्हीं को समर्पित है
पितृ पक्ष में भी पितरों के निमित्त प्रतिदिन भंडारे लगाए गए और गौ माता को रोटी और चारा खिलाया गया। ट्रस्ट द्वारा और भी अनेक सेवा कार्य किए गए और भविष्य में इन सेवाओं को और अधिक संख्या में बढ़ाया जाएगा। ताकि कोई भी किसी प्रकार से वंचित ना रह जाए। श्री राम सेवादार ट्रस्ट की इस सफल बैठक में मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल, विकास गोयल, पवन गर्ग, सुभाष सिंगला, अशोक अग्रवाल एवं अभिषेक गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ट्रस्ट ने बताया कि उनका लक्ष्य गौ माता की सेवा के प्रति ज्यादा है इसलिए तय किया गया है कि गौ माता के लिए रोटी और चारे के भंडारे अधिक से अधिक लगाए जाएंगे। श्री राम सेवादार ट्रस्ट मानता है कि ये सब प्रभु श्री राम की कृपा है। सब उन्हीं का दिया उन्हीं को समर्पित है। मीटिंग के अंत में सबने प्रभु श्री राम का जयघोष किया और प्रार्थना की कि उनकी ये कृपा ट्रस्ट पर सदैव बनी रहे ।
यह भी पढ़े:- Panchkula News : आम आदमी पार्टी में पंचकूला से कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल