Sarkari Naukari 2022: फ्रैशर्स के लिए आई नौकरियों की बहार, 47% नौकरियां छोटे शहरों में पैदा होंगी

0
1632
Sarkari Naukari 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Sarkari Naukari 2022: आपको बता दें कि कोरोना महामारी से प्रभावित होने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से उबर रही है। इसका अनुमान लगाया जा रहा है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी नौकरियों से जुड़ी गतिविधियों में 31 प्रतिषत तेजी रहेगी।  के अध्ययन में यह बात कही गई है। अध्ययन के अनुसार, 2021 में भर्ती गतिविधियों में 27 प्रतिषत की तेजी रही थी।

Read Also: एसडीएम ऑफिसर कैसे बने How to Become SDM Officer

56 प्रतिषत फ्रेशर्स को नौकरियां पाने का मिलेगा मौका Sarkari Naukari 2022

कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और सनस्टोन एडूवर्सिटी के साथ की गई स्टडी में जानकारी प्राप्त हुई है कि वर्ष 2022 में आॅटोमोबाइल, आईटी-आईटीज और इंटरनेट कारोबार सेक्टर में नौकरियों की ज्यादा तेजी रहेगी। अगर ऐसा हुआ तो यह साल नए अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा और उन्हें नौकरी के भरपूर मौके मिलेंगे। अध्ययन के अनुसार वर्ष 2022 में फ्रैशर्स के बाद एक से 5 साल के अनुभवी पेशेवरों की मांग ज्यादा रहेगी। इस साल आधे से ज्यादा करीब 56 फीसदी नई नौकरियां करियर शुरू करने वाले पेशेवरों को मिलेंगी। इसमें 0-5 वर्ष के अनुभव वाले पेशेवर शामिल हैं।

गैर-टियर 1 शहरों में पैदा होंगी 47ः नौकरियां Sarkari Naukari 2022

Sarkari Naukari 2022

अध्ययन में बताया गया है कि इस साल भौगोलिक परिदृश्य में भी बदलाव आएगा। 2022 में करीब 47% नई नौकरियां गैर-टियर 1 शहरों में पैदा होंगी। टियर 1 शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु जैसे महानगर शामिल हैं। वहीं, कुल कामगारों में गिग वर्कर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 9 फीसदी होने की उम्मीद है। 2021 में इनकी संख्या करीब 8 फीसदी थी। यह स्टडी रिपोर्ट अनुभव, लिंग, कार्यबल की संरचना, स्थान और स्किल्स के आधार पर तैयार की गई है।

200 से ज्यादा बड़े संस्थानों पर अध्ययन कर बनाई गई है यह रिपोर्ट Sarkari Naukari 2022

देश के 200 से ज्यादा बड़े संस्थानों में किए अध्ययन के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इन संस्थानों में पांच लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। रिपोर्ट में प्रमुख भर्ती मैट्रिक्स जैसे भर्ती में लगने वाला समय, एक भर्ती की औसत लागत और पिछले साल दी गई औसत वेतन वृद्धि को भी शामिल किया गया है।

7 मुख्य सेक्टर्स पर किया गया अध्ययन Sarkari Naukari 2022

यह अध्ययन 7 मुख्य सेक्टर्स पर किया गचया है। इसमें आॅटोमोटिव, बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), वैश्विक इन-हाउस केंद्र, भारी अभियांत्रिकी और विनिर्माण, इंटरनेट कारोबार, सूचना तकनीक और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं।

स्टार्टअप में होगी बेहतर वेतन वृद्धि Sarkari Naukari 2022

अर्थव्यवस्था में रिकवरी के साथ स्टार्टअप भी इस साल बेहतर वेतन बढौतरी देने की तैयारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल स्टार्टअप्स में पिछले 4-5 वर्षों से बेहतर वेतन वृद्धि हो सकती है। इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के अनुसार, इस वर्ष स्टार्टअप में औसत वेतन वृद्धि 12 से 15 फीसदी तक हो सकती है। वहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को इससे ज्यादा भी वेतन वृद्धि मिल सकती है। जानकारों का कहना है कि कर्मचारियों को रोके रखने के लिए कंपनियां ज्यादा वेतन वृद्धि दे रही हैं।

200 से ज्यादा बड़े संस्थानों पर की गई स्टडी Sarkari Naukari 2022

देश के 200 से ज्यादा बड़े संस्थानों में स्टडी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इन संस्थानों में पांच लाख से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। रिपोर्ट में प्रमुख भर्ती मैट्रिक्स जैसे भर्ती में लगने वाला समय, एक भर्ती की औसत लागत और पिछले साल दी गई औसत वेतन वृद्धि को भी शामिल किया गया है।

7 प्रमुख सेक्टर्स पर की गई स्टडी Sarkari Naukari 2022

यह स्टडी 7 प्रमुख सेक्टर्स पर की गई है इसमें आॅटोमोटिव, बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), वैश्विक इन-हाउस केंद्र, भारी अभियांत्रिकी और विनिर्माण, इंटरनेट कारोबार, सूचना तकनीक और फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं।

स्टार्टअप में होगी बेहतर वेतन वृद्धि Sarkari Naukari 2022

अर्थव्यवस्था में रिकवरी के साथ स्टार्टअप भी इस साल बेहतर वेतन वृद्धि देने की तैयारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल स्टार्टअप्स में पिछले 4-5 वर्षों से बेहतर वेतन वृद्धि हो सकती है। इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के अनुसार, इस वर्ष स्टार्टअप में औसत वेतन वृद्धि 12 से 15 प्रतिषत तक हो सकती है। वहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को इससे ज्यादा भी वेतन वृद्धि मिल सकती है। जानकारों का कहना है कि कर्मचारियों को रोके रखने के लिए कंपनियां ज्यादा वेतन वृद्धि दे रही हैं।

Read Also: Indian Army Bharti 2022 सेना में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरियां

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE