Air Force Agniveer Vayu Musician Recruitment : भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। इसमें सभी राज्यों के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 2 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
संगीत से जुड़ी योग्यता
उम्मीदवारों को संगीत में माहिर होना चाहिए, जिसमें टेम्पो (लय) और पिच की सटीकता हो और वे एक पूरा गाना गा सकें। उन्हें एक तैयारी वाली धुन और किसी भी नोटेशन को बजाने या गाने में सक्षम होना चाहिए। उम्मीदवारों को किसी एक वाद्ययंत्र को बजाने में माहिर होना चाहिए।
संगीत से जुड़े प्रमाण-पत्र
किसी मान्यता प्राप्त संगीत संस्थान से किसी एक वाद्ययंत्र में ग्रेड 5 या उसके बराबर या उससे ऊपर का स्तर।
हिंदुस्तानी या कर्नाटक शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत के क्षेत्र में डिप्लोमा या उसके बराबर की योग्यता।
विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी/पुरस्कार का प्रमाण-पत्र। ऐसे उम्मीदवारों के लिए स्टाफ नोटेशन के साथ फूंककर बजाए जाने वाले वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन/वादन।
आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2005 और 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरण पास कर लेता है, तो एनरोलमेंट की तारीख पर उसकी अधिकतम उम्र 22 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवारों को 100 रुपये और GST परीक्षा शुल्क के तौर पर देना होगा।
आवेदन शुरू होने की तिथि
उम्मीदवार 20 जुलाई से आवेदन कर सकेंगे।
कितना मिलेगा वेतन
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेंक के पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को पहले साल 30,000 रुपये, दूसरे साल 33,000 रुपये, तीसरे साल 36,500 रुपये और चौथे साल 40,000 रुपये वेतन के तौर पर दिए जाएंगे।


