Rotary Club Kaithal ने नंदी गौशाला में भेेंट किया 50 हजार रूपए कीमत का ब्लोअर

0
822
Rotary Club Kaithal

Rotary Club Kaithal ने नंदी गौशाला में भेेंट किया 50 हजार रूपए कीमत का ब्लोअर

मनोज वर्मा, कैथल

Rotary Club Kaithal : रोटरी क्लब कैथल द्वारा गौशालाओं में जाकर लगातार गौ सेवा में सहयोग किया जा रहा है। रविवार को रोटरी क्लब द्वारा नंदी गौशाला में करीब 50 हजार रुपये का ब्लोअर भेंट किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने गायों को चारा और गुड़ खिलाया। रोटरी क्लब के प्रधान प्रवीण गुप्ता, राजेश गोयल सचिव, रामकुमार बंसल, राहुल खुरानिया, प्रवीण जैन, नीरज गर्ग, विजय अग्रवाल, संदीप कुमार, केशुपाल गर्ग, विपुल खुरानिया, सुनील जिंदल,रजनीश गर्ग और राजेश गर्ग ने गौशाला संचालकों को अपने हाथों से ब्लोअर भेंट किया।

तीर्थ स्थानों में स्नान दान से जो पुन्य प्राप्त होता है

प्रवीण गुप्ता और रामकुमार बंसल ने बताया कि, अनादिकाल से मानव जाति गौ माता की सेवा कर अपने जीवन को सुखी, समृद्ध, निरोग, ऐश्वर्यवान (Rotary Club Kaithal) एवं सौभाग्यशाली बनाती चली आ रही है। गऊमाता की सेवा के माहात्म्य से शास्त्र भरे पड़े है। उन्होंने कहा कि, तीर्थ स्थानों में जाकर स्नान दान से जो पुन्य प्राप्त होता है, ब्राह्मणों को भोजन कराने से जिस पुन्य की प्राप्ति होती है, सम्पूर्ण व्रत-उपवास, तपस्या, महादान तथा हरि की आराधना करने पर जो पुन्य प्राप्त होता है, सम्पूर्ण प्रथ्वी की परिक्रमा, सम्पूर्ण वेदों के पढने तथा समस्त यज्ञो के करने से मनुष्य जिस पुन्य को पाता है, वही पुन्य बुद्धिमान पुरुष गऊ माता को ग्रास खिलाकर प्राप्त कर लेता है।

गौ सेवा से मनुष्य की मनोकामना जल्द होती है पूरी

रामकुमार बंसल ने बताया कि, गऊ के दर्शन, पूजन, नमस्कार, परिक्रमा, गाय को सहलाने, गऊग्रास देने तथा जल पिलाने आदि सेवा के द्वारा मनुष्य दुर्लभ सिद्धियाँ प्राप्त होती है। गौ सेवा से मनुष्य की मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाती है। गाय के शरीर में सभी देवी-देवता,(Rotary Club Kaithal) ऋषि मुनि, गंगा आदि सभी नदियाँ तथा तीर्थ निवास करते है। इसीलिए गौ सेवा से सभी की सेवा का फल मिल जाता है।

उन्होंने बताया कि, जिस स्थान पर गायें रहती है, उससे काफी दूर तक का वातावरण शुद्ध एवं पवित्र रहता है, अत: गोपालन करना चाहिए। गाय का दूध धरती का अमृत है। विश्व में गौ दुग्ध के सामान पौष्टिक आहार दूसरा कोई नहीं है। गाय के दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। यह रोग निवारक भी है। गाय के दूध का कोई विकल्प नहीं है। यह एक दिव्य पदार्थ है। उन्होंने बताया कि, रोटरी क्लब द्वारा लगातार इस तरह के समाजसेवा के उद्देश्य से आयोजन किये जा रहे हैं।

Also Read: रथ सप्तमी को दान और यज्ञ से मिला है अक्षय फल

Also Read: जानिए शनि देव की महिमा ,कैसे करें प्रसन्न!

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE