जिला प्रशासन से शहर की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

0
306
Demand to Improve Law and Order
Demand to Improve Law and Order

आज समाज डिजिटल, Rohtak News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व निगम पार्षद अशोक खुराना ने जिला प्रशासन से शहर की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है, जिससे शहर के लोगों में असुरक्षा की भावना घर करती जा रही है अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खाकी के खौफ से बेखौफ नजर आते हैं।

नापाक इरादों को अंजाम

कानून को धता बताकर अपने नापाक इरादों को अंजाम देते हैं। यह अपराधिक तत्व किसी की परवाह नहीं करते शहर में चोरी स्नैचिंग छीना झपटी व मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सुभाष नगर में घरों के बाहर खड़ी गाडि़यों के शीशे तोड़े गए,घरों पर पथराव किया गया, घर के बाहर खड़े व्यक्ति से सरेआम चेन स्नेचिंग की घटना हुई और अब शिव मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र वासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कम हो रहा है।

खुलेआम नशा बिकना

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व पार्कों में डेरा लगाए रहते हैं। सोनीपत रोड पर फाटक के नजदीक खुलेआम नशा बिकता है। कोई महिला निर्भीक होकर सड़क पर निकल नहीं सकती।किसी भी कॉलोनी या मोहल्ले में घर के बाहर कार खड़ी करना सुरक्षित नहीं है।

निर्दाेष लोगों के अंधाधुंध चालान 

पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने की बजाय रिपोर्ट दर्ज करवाने वालों को ही परेशान करता है। जगह-जगह नाके लगाकर अपराधियों को पकड़ने के बजाय निर्दाेष लोगों के अंधाधुंध चालान शुरू कर देते हैं। ऐसा लगता है शहर में पुलिस का नहीं बल्कि किसी तीसरे संसार का साम्राज्य है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व निगम पार्षद अशोक खुराना ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं  गश्त बढ़ाने की मांग की ताकि असामाजिक तत्वों में भय का संचार हो और शहर अपराध मुक्त हो सके।
अशोक खुराना
पूर्व निगम पार्षद
भारतीय जनता पार्टी

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

SHARE