Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला, मौत

0
113
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला, मौत
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में रोडवेज बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला, मौत

यमुनानगर-सहारनपुर नेशनल हाईवे-344 पर हुआ हादसा
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक हिसार डिपो की बस ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा गुरुवार शाम को यमुनानगर-सहारनपुर नेशनल हाईवे-344 पर हुआ। बस यमुनानगर से हिसार जा रही थी। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार हरीगढ़ भौरख का रहने वाला निखिल बीड़ मथाना में अपनी बुआ के पास रहता था। वह लाडवा में आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। वह अपनी बुआ के लड़के निखिल जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था उसके साथ बाइक से घर लौट रहा था। बीड मथाना का निखिल उसकी बुआ की देवरानी का बेटा था।

दोनों के ऊपर से निकला ट्रक का टायर

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई जैसे ही सिरसमा रोड के पास पहुंचे तो हिसार डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए और बस के टायर उनके ऊपर से निकल गए। कुचले जाने से दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत ही दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बस ड्राइवर फरार

सूचना पर थाना सदर थानेसर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। आरोपी ड्राइवर फरार है, बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।