(Rewari News) रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिला रेवाड़ी के प्रत्येक बूथ पर सुना गया। इसी क्रम में धारूहेड़ा में मन की बात सुनने प्रदेश सहसंयोजक अभिमन्यु राव और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली जिलाध्यक्ष पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी और वर्तमान में मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया ने किया।
इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव ने अपने संबोधन में कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने जनभागीदारी का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। हम सबके प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी के साथ सुनना एक सम्मान का क्षण रहा। यह कार्यक्रम देशवासियों से जुडऩे का एक प्रेरणादायी माध्यम है। जिससे हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का भाव मिलता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि यह कार्यक्रम हमें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है और हमें सेवा व संकल्प की भावना से जुड़े रहने का संदेश देने के साथ साथ हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत अब ट्रेकोमा जैसी आंखों की गंभीर बीमारी से मुक्त हो चुका है तथा करीब 95 करोड़ लोगों को अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर रामपाल यादव, हिमांशु पालीवाल, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, राजकुमार सैनी, सावन सैनी, देवराज, नानकचंद खोला, शैलेंद्र चंदेल, डीके बंसल, चक्षु शर्मा, जितेंद्र नेगी, सचिन मंडल, विमलेश तोमर, शोभा वर्मा, ईश्वर सैनी समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Chandigarh News : भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के मेडिकल सेल की मनीमाजरा अस्पताल में पहल