Rewari News : बच्चों को पुरानी संस्कृति से जोडऩे के लिए गुरुकुलों का निर्माण नितांत आवश्यक : डा. पोपली

0
124
It is absolutely necessary to build Gurukuls to connect children with the old culture Dr. Popli
बगथला गौशाला में कन्या गुरुकुल के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अतिथिगण व आयोजक।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने बगथला स्थित गौशाला में कन्या गुरुकुल का किया शुभारंभ

(Rewari News) रेवाड़ी। जिले के गांव बगथला स्थित गौशाला में कन्या गुरुकुल का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने किया। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव भी मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. पोपली ने कहा कि गौशाला के साथ गुरुकुल खोलने और मॉडर्न शिक्षा के साथ-साथ पुरानी पद्धति से शिक्षा देना एक नवीन विचार है।

हमारे पुराने समय में नालंदा और तक्षशिला विश्व प्रसिद्ध गुरुकुल और विश्वविद्यालय रहे हैं। आज के समय हमारे सामने कई चुनौतियां हैं हमारे बच्चों को आधुनिक रहन-सहन से हो रहे नुकसान से बचने के लिए और हमारी पुरानी संस्कृति से जोडऩे के लिए गुरुकुलो का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों को योग की शिक्षा देना तथा आत्मरक्षा की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। यह गुरुकुल कन्याओं को समर्पित है। महिला शिक्षा आज के समय की आवश्यकता के साथ-साथ समाज में फैली हुई कुरीतियों को हटाने के लिए एक टूल का काम करेगी।

इस अवसर पर आचार्य शिवकुमार, मास्टर जयसिंह, बगथला की सरपंच अंजू देवी, गौशाला के प्रधान पप्पू सरपंच, अशोक यादव, बसंत लोहिया, भोलाराम बगथला, बलराज बिठवाना, नागेंद्र, जतिन अरनेजा, प्रवीण शर्मा, सौरभ यादव व त्रिभुवन भटनागर समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Rewari News : लीगल एड क्लिनिक में लोगों को किया कानून के बारे जागरूक