Yogini Ekadashi: एक ही योगिनी एकादशी पर दो दिन व्रत क्यों? जानिए उदया तिथि का ये नियम

0
165
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जो जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश कर जीवन में धन, वैभव और सुख-समृद्धि लाता है। इस व्रत को रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य मिलता है।
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जो जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश कर जीवन में धन, वैभव और सुख-समृद्धि लाता है। इस व्रत को रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य मिलता है।

पंचांग के नियमों के अनुसार गृहस्थ और वैष्णव संप्रदाय अलग-अलग दिन व्रत रखते हैं
Yogini Ekadashi, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन इस साल यानी 2026 में योगिनी एकादशी के व्रत को लेकर लोग थोड़े असमंजस में हैं, क्योंकि इस बार यह व्रत दो अलग-अलग दिनों पर रखा जा रहा है। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि आपको किस दिन व्रत रखना चाहिए, तो आइए जानते हैं तिथियों के घटने-बढ़ने का पूरा गणित, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय के बारे में।

योगिनी एकादशी 2026 में कब है?

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 11 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा। हरि वासर का समापन 11 जुलाई को सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर होगा। यही कारण है कि इस बार योगिनी एकादशी का व्रत दो अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।

एकादशी दो दिन क्यों पड़ती है?

एकादशी या किसी भी व्रत को 2 दिन पड़ने का कारण तिथियों की गणना और सूर्योदय का नियम है। पंचांग में तिथि सूर्योदय से नहीं बल्कि चंद्रमा और सूर्य की स्थिति के आधार पर बदलती है। कई बार एकादशी तिथि सूर्योदय के बाद शुरू होती है और अगले दिन सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाती है। वहीं, कुछ बार यह दो सूर्योदय के बीच बनी रहती है।

गृहस्थों के लिए कब है योगिनी एकादशी व्रत?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गृहस्थ या स्मार्त परंपरा में उदया तिथि यानी सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, उसे अधिक महत्व दिया जाता है। इसलिए इस साल गृहस्थों के लिए योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु 11 जुलाई को हरि वासर समाप्त होने के बाद दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 4 बजकर 36 मिनट के बीच पारण कर सकते हैं।

वैष्णव संप्रदाय के लिए कब है योगिनी एकादशी?

वैष्णव संप्रदाय में एकादशी व्रत के लिए अलग नियम माने जाते हैं। यदि एकादशी तिथि सूर्योदय के बाद समाप्त हो रही हो या द्वादशी का विशेष संयोग बन रहा हो, तो वैष्णव परंपरा में अगले दिन व्रत रखा जाता है। इसे गौण एकादशी भी कहा जाता है।

इस साल वैष्णव श्रद्धालु 11 जुलाई 2026, शनिवार को योगिनी एकादशी का व्रत करेंगे। इस व्रत का पारण 12 जुलाई को सुबह 5 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट के बीच किया जाएगा। हालांकि इस दिन द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी, इसलिए पारण का समय सीमित रहेगा।

योगिनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां

  • योगिनी एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते न तोड़ें। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी जी एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से तुलसी माता का व्रत खंडित हो सकता है। यही कारण है कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना और उसमें जल देना शास्त्रों में वर्जित है।
  • एकादशी के दिन लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करें। माना जाता है कि इन चीजों का सेवन करने से एकादशी का पावन व्रत खंडित हो जाता है। साथ ही एकादशी के दिन चावल भी ग्रहण न करें।
  • व्रत के दौरान नमक का पूरी तरह से त्याग कर दें। इस व्रत में सामान्य नमक का सेवन नहीं करें। व्रत के समय सेंधा नमक का ही सेवन करना अच्छा माना जाता है। सामान्य नमक खाने से व्रत टूट जाता है।
  • एकादशी के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें और बातचीत के दौरान किसी को अपशब्द नहीं कहें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तरह की गलती को करने से व्रत का फल क्षीण हो जाता है और जीवन में कई परेशनियां बढ़ सकती हैं।
  • TAGS
  • [post_tags]