Phalgun Amavasya: फाल्गुन अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस विधि से करें तर्पण और दान

0
207
Phalgun Amavasya: फाल्गुन अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस विधि से करें तर्पण और दान
Phalgun Amavasya: फाल्गुन अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस विधि से करें तर्पण और दान

पितरों की पूजा और तर्पण के लिए अमावस्या तिथि को माना जाता है बेहद महत्वपूर्ण
(आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों की पूजा और तर्पण के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी, मंगलवार को पड़ रही है। मंगलवार को पड़ने के कारण इस अमावस्या को भौमवती अमावस्या भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पितरों के लिए विधि-विधान से तर्पण और पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है।

कर्ज से भी मिलती है मुक्ति

पंचांग के अनुसार, जब अमावस्या मंगलवार को आती है, तो उसे भौमवती अमावस्या कहते हैं। मंगल ग्रह को ऋणहर्ता माना जाता है, इसलिए इस दिन पूजा-पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और पितृ प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

पितृ दोष मुक्ति के लिए तर्पण की सरल विधि

  • सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और काला तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्ध्य दें।
  • दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। हाथ में जल, कुश, अक्षत और काला तिल लेकर अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए जल अंजलि (हथेलियों से जल गिराना) दें।
  • अमावस्या पर पीपल के पेड़ में देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • भोजन बनाने के बाद उसका एक हिस्सा गाय, कुत्ते, कौए, देव और चींटियों के लिए जरूर निकालें। मान्यता है कि इनके माध्यम से भोजन पितरों तक पहुंचता है।

भौमवती अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय

  • दान का महत्व: इस दिन काले तिल, गरम कपड़े, अन्न और गुड़ का दान करना बहुत ही फलदायी होता है।
  • कर्ज मुक्ति के लिए: चूंकि यह भौमवती अमावस्या है, इसलिए इस दिन मंगल देव के मंत्रों का जाप या सुंदरकांड का पाठ करने से पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
  • दीप दान: शाम के समय दक्षिण दिशा में एक दीपक पितरों के नाम से जरूर जलाएं।
  • TAGS
  • [post_tags]