सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों की डबल होगी इनकम
Kedar Raj Yog, (आज समाज), नई दिल्ली: शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे इंसान के कर्मों के मुताबिक उन्हें फल देते हैं। अगर कोई बुरा कर्म करता है तो उसे बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं और कोई अच्छा कर्म करता है तो वह सफलता और सुख-समृद्धि पाता है। इस बार शनिवार को शनिदेव की जयंती पड़ रही है. उनकी ये जयंती 16 मई को है।
ये दिन शनि भगवान की पूजा करने का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। खास बात है कि एक ऐसा योग बन रहा है जो 50 सालों में सबसे शुभ योग है, जिसे केदार योग कहते हैं। यह योग विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए सुख, समृद्धि और धन पाने का रास्ता साफ करेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए सौभाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं।
केदार राज योग क्या है?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, केदार राज योग तब बनता है जब कुंडली के सभी सात ग्रह सात भावों में स्थित होते हैं। इसका विशेष महत्व है क्योंकि यह शनि जयंती के दिन बनता है। यह हमें दुगुनी समृद्धि प्रदान करता है। ऐसा कहा जाता है कि न्याय के देवता शनि, केदार योग बनने के दिन हम पर दुगुनी समृद्धि की वर्षा करते हैं।
- मेष राशि: मेष राशि के जातकों को केदार राज योग के कारण अपने करियर और जीवन में प्रगति और नए मोड़ देखने को मिलेंगे। इससे आपके जीवन में लंबे समय से अटके हुए सभी काम सुलझ जाएंगे। बाधाएं दूर होंगी और आपके जीवन में सुख और शांति लौट आएगी। लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका सामाजिक स्तर बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों को व्यापार में अपार तरक्की देखने को मिलेगी। नए निवेश के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। यह संयोजन आपके जीवन में सुख और शांति लाएगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना होगी। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलने की भी संभावना है।
- वृश्चिक राशि: शनि के आशीर्वाद से वृश्चिक राशि वालों को जीवन में आत्मविश्वास मिलेगा। इस दौरान उन्हें नौकरी के नए प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे। जीवन में सुख और शांति लौट आएगी। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिलेगी।


