Mangal Gochar: अप्रैल में इन 3 राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, मंगल कराएगा लाभ!

0
189
Mangal Gochar: अप्रैल में इन 3 राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, मंगल कराएगा लाभ!
Mangal Gochar: अप्रैल में इन 3 राशि वालों की होगी चांदी ही चांदी, मंगल कराएगा लाभ!

मंगल 11 मई तक मीन राशि में करेंगे गोचर
Mangal Gochar, (आज समाज), नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल का गोचर हमेशा ही उत्साह और उर्जा लेकर आता है। मंगल को साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। मंगल की चाल बदलने का सीधा प्रभाव व्यक्ति की निर्णय क्षमता और कार्यकुशलता पर पड़ता है। बीते 02 अप्रैल को मंगल का प्रवेश कुंभ से मीन राशि में हुआ है।

मंगल 11 मई तक मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में मंगल का ये गोचर कुछ राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है। आइए उन तीन राशि के जातकों के बारे में जानते हैं, जिनको मंगल का ये गोचर बहुत लाभ करा सकता है।

  • मेष राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल ही हैं। इसलिए मंगल के गोचर का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि वालों पर देखने को मिल सकता है। आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिल सकता है। मुश्किल फैसले भी निडरता से ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम की तारीफ हो सकती है।
  • मिथुन राशि: मंगल के गोचर से मिथुन राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में चार चांद लग सकता है। मंगल की उर्जा आपको लक्ष्य प्राप्त में सहायक साबित हो सकती है। कारोबारियों के लिए लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहन के संबंधोंं में सुधार आ सकता है। परिवार का सहयोग मिल सकता है।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि का स्वामित्व भी मंगल के पास है। मंगल का ये गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आय के नए रास्ते बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। शरीर में अधिक उर्जा महसूस हो सकती है। सोच में स्पष्टता आ सकती है।
  • TAGS
  • [post_tags]