Chandra Grahan: इस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

0
193
Chandra Grahan: इस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan: इस राशि और नक्षत्र में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

जानें भारत में दिखेगा या नहीं
Chandra Grahan, (आज समाज), नई दिल्ली: ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण समय माना जाता है। ग्रहण के दौरान खान-पान, पूजा-पाठ आदि वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण अमावस्या तो चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। कुछ दिनों पहले फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।

अब फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल का ये पहला चंद्र ग्रहण किस दिन और किस राशि व नक्षत्र में लगने वाला है? साथ ही जानते हैं ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं।

चंद्र ग्रहण 2026 तारीख और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन लगेगा। ये चंद्र ग्रहण 03 मार्च को दोपहर 03 बजजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इस ग्रहण की समाप्ति शाम को 06 बजकर 47 मिनट पर होगी। ये साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण की अवधि 03 घंटे 27 मिनट रहेगी। ये ग्रहण भारत में नजर आएगा।

किस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगने वाला है। चूंकि यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी लागू होगा।

चंद्र ग्रहण के सूतक काल समय

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले लग जाता है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट लग जाएगा और चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ सूतल काल समाप्त हो जाएगा।

भारत में कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?

भारत में ये चंद्र ग्रहण पश्चिम बंगाल व उसके उत्तर-पूर्वी हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देने वाला है। इसके अलावा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान में आंशिक तौर पर चंद्र नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: विवाह में आ रही है अड़चन तो शुक्रवार को करें ये उपाय

  • TAGS
  • [post_tags]