Surya Grahan 2026: 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों के लिए नहीं रहेगा शुभ, चेक करें अपनी राशि

0
101

Surya Grahan 2026 Ke Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण को ज्योतिष में एक बड़ी खगोलीय घटना माना जाता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ने की मान्यता है. भले ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई न दे, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. खासतौर पर वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन राशियों के जातकों को भाग्य, स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन और विरोधियों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में ग्रहण के दौरान जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना और सकारात्मक कार्यों पर ध्यान देना बेहतर माना जाता है. आइए जानते हैं किस राशि पर सूर्य ग्रहण का कैसा प्रभाव पड़ सकता है और किन उपायों से राहत पाने की मान्यता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण नौवें भाव में पड़ने वाला माना जा रहा है. ज्योतिष में नौवां भाव भाग्य, धर्म और लंबी यात्राओं से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में इस अवधि में किए गए प्रयासों का परिणाम उम्मीद के मुताबिक न मिलने की आशंका जताई जाती है. किस्मत का साथ कम मिलने के कारण कुछ कामों में अनावश्यक देरी भी हो सकती है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण आठवें भाव में होने की बात कही जा रही है. ज्योतिष में आठवां भाव स्वास्थ्य, अचानक आने वाली परिस्थितियों और आयु से संबंधित माना जाता है. इसलिए ग्रहण के प्रभाव के दौरान सेहत में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण सातवें भाव को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है. सातवां भाव विवाह और जीवनसाथी से संबंधित माना जाता है. ऐसे में इस दौरान पति-पत्नी के बीच छोटी बातों को लेकर मतभेद या तनाव बढ़ने की संभावना बताई जाती है. इसलिए जरूरी है कि किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण छठे भाव में पड़ने वाला बताया जा रहा है. ज्योतिष में छठा भाव रोग, ऋण और शत्रुओं से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में विरोधी आपकी परेशानियां बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं. इस दौरान अपने काम और निजी मामलों की जानकारी हर किसी से साझा करने से बचें. भरोसेमंद लोगों का साथ बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

नोट: ये सभी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं. आज समाज इसकी पुष्टि नहीं करता है.

  • TAGS
  • [post_tags]