Maa Chandraghanta Puja Or Aarti: आज पूजा के समय जरूर पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, हर मुराद होगी पूरी

0
258
Maa Chandraghanta Puja Or Aarti: आज पूजा के समय जरूर पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, हर मुराद होगी पूरी
Maa Chandraghanta Puja Or Aarti: आज पूजा के समय जरूर पढ़ें मां चंद्रघंटा की कथा, हर मुराद होगी पूरी

धर्म शास्त्रों में बताया गया है मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व
Maa Chandraghanta Puja Or Aarti, (आज समाज), नई दिल्ली: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है, जोकि मां चंद्रघंटा को समर्पित किया गया है। नवरात्रि के तीसरे दिन पूरे विधि-विधान से माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। धर्म शास्त्रों में मां चंद्रघंटा की पूजा का बहुत विशेष महत्व बताया गया है। मांं असुरी शक्ति से रक्षा करने वाली देवी मानी जाती हैं।

मां प्रेतबाधा से भी रक्षा करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के तीसरे दिन भक्ति भाव से मां चंद्रघंटा का पूजन करने से समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। अहंकार का नाश हो जाता है। सौभाग्य, शांति और वैभव प्राप्त होता है। मां चंद्रघंटा की पूजा के समय व्रत कथा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि व्रत कथा पढ़ने से पूजा पूर्ण होती है। साथ ही मां प्रसन्न होकर सभी मुरादें पूरी करती हैं, तो आइए पढ़ते हैं कथा।

मां चंद्रघंटा की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, चिर काल में महिषासुर नामक एक असुर ने तीनों लोकों में आतंक मचाकर रख दिया। उसके आतंक से स्वर्ग लोक भी नहीं बचा। वहां भी त्राहीमाम मच गया। महिषासुर की चाहत थी कि वो स्वर्ग को जीत सके, जिससे स्वर्ग पर उसका अधिकार हो जाए। यही सोचकर महिषासुर ने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध में देवताओं ने देवराज इंद्र का तो असुरों ने महिषासुर का साथ दिया।

हालांकि, इस युद्ध में देवताओं के साथ इंद्र को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंद्र समेत सभी देवता स्वर्ग से निकाल दिए गए। फिर सभी जगत के रचियता ब्रह्मा जी के पास पहुंचे। परमपिता ने उनको जगपालक भगवान विष्णु के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद सभी देवता विष्णु जी के पास गए और महिषासुर के आतंक की कहानी बताई। विष्णु जी ने देवताओं की बात ध्यान से सुनने के बाद सभी को शिव जी के पास भेजा। वो स्वयं भी देवताओं के साथ कैलाश पर्वत गए।

उस समय त्रिदेव की तेज से एक शक्ति प्रकट हुई। देवताओं ने देवी मां चंद्रघंटा का अभिवादन किया। मां के जयकारों से तीनों लोक गूंज उठा। इसके बाद ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी ने देवी चंद्रघंटा को अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए। अन्य देवताओं ने भी ऐसा किया। फिर देवी मां ने हुंकार भरी और महिषासुर को युद्ध के लिए ललकारा। उनके और महिषासुर के बीच भीषण युद्ध प्रारंभ हुआ। फिर मां ने महिषासुर का अंत कर दिया और तीनों लोकों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई।

मां चंद्रघंटा की आरती

जय माँ चन्द्रघण्टा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे काम॥

चन्द्र समाज तू शीतल दाती।
चन्द्र तेज किरणों में समाती॥

मन की मालक मन भाती हो।
चन्द्रघण्टा तुम वर दाती हो॥

सुन्दर भाव को लाने वाली।
हर संकट में बचाने वाली॥

हर बुधवार को तुझे ध्याये।
श्रद्दा सहित तो विनय सुनाए॥

मूर्ति चन्द्र आकार बनाए।
शीश झुका कहे मन की बाता॥

पूर्ण आस करो जगत दाता।
कांचीपुर स्थान तुम्हारा॥

कर्नाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी॥
भक्त की रक्षा करो भवानी।

  • TAGS
  • [post_tags]