वास्तु शास्त्र में बताए गए है दान से जुड़े नियम
Vastu Tips, (आज समाज), नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है। इसमें घर और उससे जुड़े कई नियम बताए हैं, ताकि इंसान का जीवन खुशहाल हो सके, लेकिन कई बार व्यक्ति छोटी छोटी गलतियां करके वास्तु दोष को बुलावा देता है और फिर घर को चारों ओर से परेशानियां घेर लेती हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों और वास्तु शास्त्र में दान को बहुत महत्व दिया गया है।
दान करने पुण्य में वृद्धि होती है। पुण्य के प्रभाव से ही जीवन में खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुद्ध हृदय से दान करने पर नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है, लेकिन वास्तु के जानकार कुछ चीजों को दान करने से बचने की भी सलाह देते हैं। वास्तु के अनुसार, झाड़ू और कुछ अन्य सामान दान में देने से बचना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर नजर आने लगता है।
कभी न दान करें ये चीजें
- झाड़ू: हिंदू धर्म में झाड़ू को धन की देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ू का दान करने से घर से स्थिरता चली जाती है। घर की सुख-समृद्धि में कमी आने लगती है। ऐसे में झाड़ू का कभी भी दान न करें।
- बासी खाना: बासी या बचा हुआ भोजन दान करना शुभ नहीं माना जाता। ये दान की भावना के खिलाफ है। दान देते समय ताजा, साफ और ठीक तरीके से तैयार किया गया भोजन ही दान में दें।
- नुकिली चीजें: चाकू, कैंची या ब्लेड जैसी वस्तुएं आमतौर पर दान में देने से बचें। ये वस्तुएं काटने या अलग करने से जुड़ी मानी जाती हैं। इन चीजों को दान में देने से संघर्ष और तनावपूर्ण संबंध जन्म ले सकते हैं।
- फटे-पुराने जूते: खराब या फटे-पुराने जूते भी कभी दान नहीं करें। यह जीवन में आने वाली बाधाओं या कठिनाइयों का प्रतीक माना जाता है। अगर आप जूते दान करना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि उसका उपयोग किया जा सके।
- टूटे हुए बर्तन: कभी भी टूटे हुए बर्तन, खराब सामान या इलेक्ट्रॉनिक सामान दान में नहीं दें। इन चीजों का दान दान-पुण्य की लापरवाही को दर्शाता है। ऐसी चीजों के दान का संबंध नकारात्मक ऊर्जा या अस्थिरता से जोड़ा जाता है।


