25 जुलाई से 21 नवंबर 2026 तक रहेगा चातुर्मास
Vivah Muhurat, (आज समाज), नई दिल्ली: अभी सूर्य देव मीन राशि में हैं और इस खरमास चल रहा है। खरमास की शुरूआत 15 मार्च से हुई थी। हिंदू धर्म में खरमास एक माह का अशुभ समय माना जाता है। इसमें शादी-विवाह, नामकरण, मुंडन संस्कार, सगाई, गृह प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक काम वर्जित होते हैं। क्योंकि मीन गुरु की राशि है और जैसे ही सूर्य मीन में प्रवेश करते हैं उनकी और गुरु की शुभता में कमी आ जाती है।
इस वजह से इस समय मांंगलिक कामों का शुभ फल नहीं मिलता। अभी चल रहा खरमास 14 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। क्योंकि इस दिन सूर्य सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष सूर्य की उच्च राशि मानी जाती है। खरमास खत्म होते ही शुभ और मांगलिक कामों पर लगी रोक हट जाएगी। इसके बाद एक बार फिर शादी-विवाह समेत तमाम शुभ और मांगलिक कामों की शुरूआत हो जाएगी। खरमास के समापन के बाद 15 अप्रैल को पहला विवाह मुहूर्त है और फिर जुलाई तक विवाह के मुहूर्त हैं। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं।
विवाह मुहूर्त
- 15 अप्रैल, बुधवार
- 19 अप्रैल, रविवार (अक्षय तृतीया)
- 20 अप्रैल, सोमवार
- 21 अप्रैल, मंगलवार
- 26 अप्रैल, रविवार
- 27 अप्रैल, सोमवार
- 28 अप्रैल, मंगलवार
- 29 अप्रैल, बुधवार
- मई 2026 विवाह मुहूर्त
मई में कुल आठ विवाह मुहूर्त
- 01 मई- शुक्रवार
- 03 मई- रविवार
- 05 मई- मंगलवार
- 06 मई- बुधवार
- 07 मई- गुरुवार
- 08 मई- शुक्रवार
- 13 मई- बुधवार
- 14 मई- गुरुवार
जून में भी आठ विवाह मुहूर्त
- 21 जून 2026, दिन रविवार
- 22 जून 2026, दिन सोमवार
- 23 जून 2026, दिन मंगलवार
- 24 जून 2026, दिन बुधवार
- 25 जून 2026, दिन गुरुवार
- 26 जून 2026, दिन शुक्रवार
- 27 जून 2026, दिन शनिवार
- 29 जून 2026, दिन सोमवार
जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त
- 1 जुलाई- बुधवार
- 6 जुलाई- सोमवार
- 7 जुलाई- मंगलवार
- 11 जुलाई- शनिवार
चातुर्मास से फिर लगेगा विवाह पर ब्रेक
भगवान विष्णु 4 महीने के लिए पाताललोक में जाकर विश्राम करते हैं। इस समय को चातुर्मास कहा जाता है। साल 2026 में 25 जुलाई से 21 नवंबर 2026 तक चातुर्मास रहेगा। इन 4 महीनों में विवाह के मुहूर्त नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: महापुण्यदायी वैशाख महीने में करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य!


